हड्डियों को मजबूत बनाएंगे ये 5 सुपरफूड्स, आज से ही करें इन्हें डाइट में शामिल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 05 मई 2024। हड्डियों का मजबूत होना हमारी हैल्दी लाइफ के लिए बहुत जरुरी है। लेकिन आज कल का बिगड़ता लाइफस्टइल काम उम्र में ही हड्डियों को कमजोर बना रहा है। ऐसे में हमें कम उम्र में ही आर्थराइटिस और ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के होने का खतरा होने लगता है। वैसे तो लोग अक्सर कैल्शियम की दवाइयों का सेवन करते हैं जिससे हड्डियां मजबूत बने लेकिन दवाई के अलावा आप नेचुरल तरीके से कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं जैसे की आप कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं जो की पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। उनका सेवन मैग्नीशियम, विटामिन-डी और पोटेशियम जैसी कमियों को भी पूरा  करने में मदद करते हैं जिससे हड्डियों को हेल्दी बनाने में काफी मदद होती है। 

पालक

पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी मौजूद होता है। कैल्शियम हेल्दी हड्डियों के लिए सबसे जरूरी होता है। इनमें विटामिन-के भी मौजूद होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से कमजोर हड्डियों की समस्या दूर हो सकती है।

एडामामे कच्चे सोया बीन्स होते हैं। इनमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, प्रोटीन मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

साल्मन एक फैटी फिश है, जिसमें विटामिन-डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। विटामिन-डी की कमी होने पर बॉडी कैल्शियम का इस्तेमाल नहीं कर पाती है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए साल्मन, टूना जैसे फिश खाना फायदेमंद हो सकता है।

ब्रोकली में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-के होता है, जो बोन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

बादाम खाने से कई फायदे मिलते हैं, जिसमें हड्डियों को मजबूती देना भी शामिल है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। ये तीनों हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसलिए अपनी डाइट में बादाम को शामिल करें। इसका बटर खाना भी हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

'राहुल गांधी में कोई 'आग' नहीं, पर हिन्दू-मुस्लिम करके आग से खेल रही है कांग्रेस- राजनाथ सिंह का प्रहार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 मई 2024। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में कोई ‘आग’ नहीं है जबकि उनकी पार्टी चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही है. राजनाथ सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग