‘हाथ’ छोड़ ‘झाड़ू’ थामेंगे बॉक्सर विजेंदर सिंह? कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में आम आदमी पार्टी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अप्रैल 2022। ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ) में शामिल हो सकते हैं। हरियाणा के इस प्रोफेशनल बॉक्सर ने कांग्रेस छोड़ने को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजेंदर सिंह कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक, विजेंदर ने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है और वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं जो 2024 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में अभी से जुटी है। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने कांग्रेस में शामिल होकर अपनी राजनीति पारी की शुरुआत की थी। 

कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनावों में साउथ दिल्ली सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। विजेंदर जाट समुदाय से आते हैं और हरियाणा में जाट वोटों को रिझाने के लिए आप विजेंदर को अपने साथ लाने के लिए प्रयासरत है।  विजेंदर सिंह के पेशेवर करियर की बात करें तो उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंबिक में ओलंपिक ब्रॉन्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। किसान आन्दोलन के खुले समर्थक रहे विजेंदर सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और तमाम मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

चिनाब नदी पर भारत के प्रोजेक्ट्स से बौखलाया पाक, सिंधु जल समझौते की दिलाई याद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 25 अप्रैल 2022। पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा और चिनाब नदी पर रतले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिए आधारशिला रखने पर आपत्ति जताई है। उसका दावा है कि यह सिंधु जल संधि का ‘प्रत्यक्ष उल्लंघन’ होगा। अगस्त 2019 […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां