मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बीजापुर के जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके रायपुर स्थित निवास में विधायक विक्रम मण्डावी के नेतृत्व में बीजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण सहित राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन द्वारा वितरित पट्टे की भूमि पर किये जा रहे कृषि कार्यों की जानकारी उनसे ली। साथ ही उन्हें फलदार पेड़ आम, काजू, कटहल के अलावा हल्दी, तीखुर जैसी वनोपज भी लगाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत बीजापुर की सदस्य श्रीमती सन्त कुमारी मण्डावी ने ग्राम पंचायत जांगला में सहकारी बैंक प्रारंभ करने का आग्रह करते हुए बताया कि जांगला धान खरीदी केन्द्र से लगभग 14 ग्राम पंचायत सम्बद्ध हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु जांगला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक एवं एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

ग्राम पंचायत जांगला के सरपंच बुधराम पोयाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जांगला, कोंडोजी, टिंडोडी, माटवाड़ा ग्राम पंचायत के कुछ गांव भैरमगढ़ अभ्यारण्य क्षेत्र में आने के कारण वहां के ग्रामीणों को वन अधिकार मान्यता पत्र नहीं मिल पाया है। उन्होंने क्षेत्र को सामान्य क्षेत्र घोषित कर वन अधिकार पत्र प्रदान करने का आग्रह किया ।

जनपद सदस्य सुधोराम मण्डावी ने जांगला विकासखंड भैरमगढ़ में रिक्त पड़े मिनी पोटाकेबिन भवन को बालक-बालिका छात्रावास हेतु उपयोग में लाने का निवेदन किया जिससे वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के लिये बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधियों को उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच और ग्रामीण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Next Post

कार्तिक आर्यन का 'धमाका', एक्टर ने 10 दिनों में फिल्म शूट खत्म कर बनाया रिकॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका का लोग बेसब्री से इंतजार कर रह हैं. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं।  अब कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड सेट किया।  बताया जा रहा है कि कार्तिक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां