लखनऊ के लिए बुरी खबर, कप्तान ऋषभ पंत और दिग्वेश राठी पर BCCI का बड़ा एक्शन… ठोका लाखों का जुर्माना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 अप्रैल 2025। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। किसी भी गेंदबाजी टीम के लिए 20 ओवर पूरे करने का निर्धारित समय 90 मिनट है। लखनऊ की टीम निर्धारित समय से एक ओवर पीछे चल रही थी। इस कारण उसे अंतिम ओवर में 30 गज के बाहर एक क्षेत्ररक्षक कम रखने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ऋषभ पंत पर लगाया गया 12 लाख रुपए का जुर्माना
मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि आईपीएल आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।’ इस बीच लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के बाद लगातार दूसरी बार उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

दिग्वेश राठी ने फिर गंवाई आधी मैच फीस
बताया जा रहा है कि राठी को पंजाब किंग्स के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने का जश्न मनाने के लिए उनकी मैच फीस का आधा हिस्सा भी देना पड़ा था। उन्होंने मुंबई के बल्लेबाज नमन धीर को आउट करने के बाद फिर से नोटबुक लिखने की शैली में जश्न मनाया। बीसीसीआई के अनुसार, ‘‘इस सत्र में आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत यह उनका दूसरा अपराध था और इसके लिए उनके खाते में एक और डिमैरिट अंक जोड़ दिया गया है। इस तरह से उनके नाम पर अब 2 डिमैरिट अंक जमा हो गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस का अधिवेशन कल से अहमदाबाद में; विदेश नीति और निजी क्षेत्र में आरक्षण होगा मुख्य मुद्दा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अप्रैल 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गुजरात के अहमदाबाद में आठ अप्रैल से शुरू होने जा रहे दो दिवसीय अधिवेशन में विदेश नीति, शिक्षा और निजी क्षेत्र में आरक्षण के कार्यान्वयन पर फोकस होगा। अधिवेश की टैग लाइन, ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं