बंगाल के 5 जिलों में टूटा कुदरत का कहर! आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 28 अप्रैल 2023। पश्चिम बंगाल के 5 जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गुरुवार शाम कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, पुरबा बर्धमान और मुर्शिदाबाद समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बिजली गिरने के साथ आंधी आई. पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने से ईस्ट बर्धमान जिले में 4 और मुर्शिदाबाद तथा उत्तर 24 परगना में 2-2 लोगों की मौत हो गई.

पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण जिलों से 6 और लोगों की मौत की सूचना मिली है. एक अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण से तीन-तीन लोगों की मौत की खबर है.’ अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित ज्यादातर किसान थे जो कृषि क्षेत्रों में काम करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि अलीपुर में सबसे अधिक 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वर्तमान में पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में हवा के ऊपरी भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात के रूप में बना हुआ है. पश्चिमी विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है. राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना हुआ है. इसके कारण निचले स्तर पर हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है, जबकि लगभग तीन किलोमीटर की ऊंचाई पर हवा की दिशा पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी बनी है. हवाओं के साथ अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है. इस वजह से मौसम का का मिजाज अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

असम में हुआ उग्रवाद का अंत! त्रिपक्षीय समझौते के बाद दिमा हसाओ जिले में धारा 144 लागू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 28 अप्रैल 2023। असम में उग्रवाद जल्द खत्म होने की उम्मीद बंध गई है। दरअसल गुरुवार को केंद्र सरकार, असम सरकार और उग्रवादी संगठन दिमासा नेशनल लिब्रेशन आर्मी (DNLA)/ दिमासा पीपल्स सुप्रीम काउंसिल (DPSC) के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता हुआ। इस समझौते के तहत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल