असम के कोकराझार में पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- ऐसी कोई जनजाति नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोकराझार (असम) 01 अप्रैल 2021। पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के कोकराझार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के लोगों को पानी, बिजली, गैस और सड़क जैसी मूलभूत चीजों के लिए तरसा दिया था। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने यहां चाय बागान के कार्यकर्ताओं के अलावा महिलाओं के विकास के लिए भी जमकर काम किया है। उन्होंने कहा कि असम के लोगों को महाझूठों से बचने की जरूरत है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसी कोई जनजाति नहीं है, जिनसे कांग्रेस ने विश्वासघात न किया हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम को बम और बंदूक के रास्ते में झोंक दिया था।

पीएम मोदी ने कहा कि कोकराझार में मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा कई और प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। बीजेपी ने बोडोलैंड की संस्कृति और पहचान को भी कायम रखने का प्रयास किया है। यह हमारा दायित्व है और हमेशा इस काम में लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि असम में जिस तरह हिंसा को बढ़ावा दिया था, उसी के चलते लोगों ने उसे रेड कार्ड दिखाया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीते 5 सालों में असम में तेजी से विकास हुआ है, उसी तरह से आने वाले समय में भी डबल इंजन की सरकार प्रदेश को आगे ले जाएगी।

उन्होंने कहा कि असम की सरकार ने पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई पर फोकस करके काम किया है। उन्होंने आदिवासी समुदाय बोडो को लेकर कहा कि हम बोडो समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना हाथ ऐसे लोगों के हाथों में थमा दिया, जिन्होंने कोकराझार को हिंसा के गर्त में धकेलने का काम किया था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब उन लोगों के जरिए सत्ता में आने का सपना देख रही है, जिन्हें उसने अपने वोटबैंक के लिए बचाने का काम किया था। 

कांग्रेस को फिर रेड कार्ड दिखाएगी जनता : पीएम मोदी,

फुटबॉल की भाषा में बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘यहां के युवाओं में फुटबॉल का खेल काफी लोकप्रिय है। यदि मैं उस भाषा में बात करूं तो लोगों ने एक बार फिर से कांग्रेस और उसके गठबंधन को रेड कार्ड दिखाने का काम किया है। राज्य में विकास, शांति और सुरक्षा के लिए असम के लोगों ने एनडीए पर भरोसा किया है।’

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड की गुत्थी सफलतापूर्वक सुलझाने पर टीम को किया पुरस्कृत

शेयर करेआई.जी., एस.एस.पी. सहित पूरे टीम को ढाई लाख रूपए का नकद इनाम इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 01 अप्रैल 2021। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड की कम समय में गुत्थी सुलझाने और पीड़ित की सकुशल वापसी पर टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग