‘पूर्वोत्तर में बड़े आयोजनों का होना सुरक्षा में सुधार का संकेत’, पूर्वी सेना कमांडर ने कही यह बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जुलाई 2023। पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर, विशेष रूप से असम में सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधारों के कारण पूर्वोत्तर में बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। युवाओं में एक खास तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। यह एक बेहतर संकेत है। पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने कहा, क्षेत्र में लगातार दूसरे वर्ष डूरंड कप टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय सुरक्षा परिदृश्य के स्थिर होने का संकेत है।

शनिवार को गुवाहाटी में एक भव्य समारोह में डुरंड कप की तीन ट्रॉफियों का अनावरण किया गया। अनावरण के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, पूर्वोत्तर के प्रमुख हिस्सों, विशेषकर असम में सुरक्षा स्थिति स्थिर होने के कारण निश्चित रूप से आयोजकों को यहां ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। डूरंड कप का आयोजन होना, यह क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा है। सेना द्वारा आयोजित तीसरे सबसे पुराने टूर्नामेंट के 132वें संस्करण का पहला मैच चार अगस्त को गुवाहाटी में होगा। इसके अलावा कुछ मैच कोकराझार (असम), शिलांग और कोलकाता में भी आयोजित होंगे। जानकारी के मुताबिक, राज्य की मौजूदा स्थिति के कारण मणिपुर में इस वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन नहीं होगा। लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने कहा, मणिपुर ने पिछले साल टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया था, लेकिन वर्तमान परिदृश्य के कारण इस बार ऐसा नहीं हो पा रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम वहां फिर से (मैच) आयोजित करने में सक्षम होंगे।

कलिता ने कहा, असम लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इसके अलावा कोकराझार में भी मैच होंगे। उन्होंने कहा, वह पूर्वोत्तर के युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए आए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने कहा, हम अपने युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। इसीलिए हम पिछले साल डूरंड कप पूर्वोत्तर में लाए थे और असम सरकार और लोगों के समर्थन से अभिभूत थे।

Leave a Reply

Next Post

भारत में बैठकर कनाडा के लोगों से कर रहे थे ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का हुआ भंडाफोड़; 23 गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पालघर 16 जुलाई 2023। पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो कथित तौर पर कनाडा में लोगों को धोखा दे रहा था और उन्हें ऑनलाइन खरीद ऑर्डर के लिए भुगतान करने की धमकी दे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं