पुलवामा हमले के लिए ऑनलाइन खरीदा गया था केमिकल, दो और व्यक्ति गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 

नई दिल्ली । दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पिछले साल इस आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को एक आत्मघाती बम हमलावर ने विस्फोटकों से भरी एक कार के सीआरपीएफ के काफिले में उड़ा दिया था। एनआईए ने श्रीनगर के बाग-ए-मेहताब इलाके के वजीर-उल-इस्लाम (19) और पुलवामा के हकरीपुरा गांव के मोहम्मद अब्बास राठेर (32) को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की संख्या अब पांच हो गई है।

इससे पहले एक पिता-पुत्री एवं आत्मघाती बम हमलावर के करीबी को दो अन्य अभियानों में गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने कहा, ‘प्रारंभिक पूछताछ में इस्लाम ने खुलासा किया कि जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकवादियों के निर्देश पर उसने आईईडी बनाने के लिए रसायन, बैटरियां एवं अन्य सामग्री खरीदने के लिए अपने ऑनलाइन शॉपिंग एकाउंट का इस्तेमाल किया।’उन्होंने बताया कि पुलवामा हमले की साजिश के तहत इस्लाम ने ये चीजें ऑनलाइन मंगाकर उन्हें स्वयं जैश आतंकवादियों तक पहुंचाया। अधिकारी ने कहा, ‘राठेर भी जैश के लिए काम करता है। उसने खुलासा किया है कि जब जैश आतंकवादी एवं आईईडी विशेषज्ञ मोहम्मद उमर अप्रैल-मई, 2018 में कश्मीर पहुंचा तब उसने ही उसे अपने घर में ठहराया था।’

उन्होंने बताया कि राठेर ने पुलवामा हमले से पहले कई बार जैश के आतंकवादियों, आत्मघाती बम हमलावर आदिल अहमद डार, समीर अहमद डार और पाकिस्तानी कामरान को भी अपने घर में ठहराया था। अधिकारी ने कहा, उसने आदिल समेत जैश आतंकवादियों को हकरीपुरा में आरोपी तारिक अहमद शाह और उसकी बेटी इंशा जान के घर में ठहराने में भी सहयोग किया।

उन्होंने बताया कि इस्लाम और राठेर को शनिवार को जम्मू में विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी रहेगी। एनआईए ने पुलवामा हमला मामले की जांच अपने हाथों में ली।

Leave a Reply

Next Post

100 करोड़ स्मार्टफोन का डेटा खतरे में

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ा खतरा सामने आया है। साइबर सिक्यॉरिटी फर्म Which? ने कहा है कि 100 करोड़ से ज्यादा ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट यूजर्स के पर्सनल डेटा पर बड़े साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जांच में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं