भारत में बैठकर कनाडा के लोगों से कर रहे थे ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का हुआ भंडाफोड़; 23 गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पालघर 16 जुलाई 2023। पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो कथित तौर पर कनाडा में लोगों को धोखा दे रहा था और उन्हें ऑनलाइन खरीद ऑर्डर के लिए भुगतान करने की धमकी दे रहा था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बालासाहेब पाटिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार की मध्यरात्रि को एक कॉल सेंटर पर छापा मारा। सुरक्षा एजेंसियों की जांच से बचने के लिए वाडा तालुका के नाणे गांव में एक आवासीय परिसर में छह फ्लैटों से इस कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। उन्होंने कहा, आरोपियों ने एक्स-लाइट, आईबीम और एक्स-टेन जैसे विभिन्न एप्लिकेशन का उपयोग कर अवैध रूप से कनाडा के विभिन्न नागरिकों के संपर्क डिटेल प्राप्त किए। वे लोगों को ऑनलाइन खरीदारी ऑर्डर को लेकर कॉल करते थे, जो वास्तव में पीड़ितों द्वारा नहीं किए गए होते थे और उन्हें फर्जी कॉल सेंटर के एक नंबर के जरिये निर्देश देते थे।

अधिकारी ने कहा, कॉल सेंटर में काम करने वालों को पीड़ितों से बातचीत करने के लिए एक विशेष स्क्रिप्ट दी गई थी। यदि पीड़ित उनसे बच जाते थे, तो आरोपियों द्वारा उन्हें धमकी दी जाती थी कि उनके खिलाफ आपराधिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथही उन्हें बिटकॉइन सहित विभिन्न माध्यमों से भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाता था। उन्होंने कहा, आरोपी पहचाने जाने से बचने के लिए वॉयस कॉल और रोबोटिक कॉल करते थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कनाडा के कई लोगों के साथ धोखधड़ी की है और उन्हें संदेह है कि उन्होंने अन्य देशों में भी लोगों को फोन किए होंगे। अधिकारी ने कहा, छापेमारी के बाद पुलिस ने कॉल सेंटर से 23 लोगों को गिरफ्तार किया। लंबे समय से चल रहे इस रैकेट में कम से कम चार और लोग शामिल थे और उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

वाडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश कदम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

बिना खेले ही पदक के करीब पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, क्वार्टर फाइनल में मिली एंट्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जुलाई 2023। भारतीय क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में पहली बार भाग लेने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने महिला और पुरुष टीम का एलान कर दिया है। एशियाड का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होगा। महिला […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक