पांच साल से बड़े बच्चों के लिए भी बन रहा टीका, दूसरे-तीसरे ट्रायल को मिली मंजूरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 सितम्बर 2021। देश में अब जल्द ही पांच साल से ऊपर के बच्चों को कोरोना वैक्सीन मिलने लगेगी। कॉर्बेवैक्स के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल के लिए मंजूरी मिल गई है।  जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने शुक्रवार को कहा कि जैविक ई को पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के दूसरे और तीसरे चरण की परीक्षण के लिए डीजीसीआई से अनुमति मिली है। विशेष एक्सपर्ट समिति ने कॉर्बेवैक्स टीके के ट्रायल की सिफारिश की थी। विशेषज्ञों ने अंदेशा जताया है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है, तो उसमें बच्चों पर भी काफी प्रभाव पड़ सकता है। इसी महीने तीसरी लहर आने की संभावना है, ऐसे में बच्चों के लिए वैक्सीन कवच के तौर पर काम करेगी। बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा दतला ने कहा कि इन मंजूरी से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ बातचीत  करने में मदद मिलेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के भारत में सितंबर के अंत तक आने की संभावना है। इससे पहले इसके पहले और दूसरे ट्रायल में इस वैक्सीन को लेकर बेहतर नतीजे आए हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई कंपनी के साथ 30 करोड़ वैक्सीन डोज का करार किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वैक्सीन के उत्पादन के लिए कंपनी को 1,500 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि दी जा चुकी है। बायोलॉजिकल-ई द्वारा वैक्सीन का उत्पादन और स्टोरेज सितंबर-दिसंबर 2021 के बीच किया जाएगा।  भारत बायोटेक की ‘कोवाक्सिन’ के बाद देश में यह दूसरी स्वदेशी वैक्सीन होगी। 

Leave a Reply

Next Post

आजादी के 100वें साल से पहले ओलंपिक खेलों का आयोजन करना दिल्ली सरकार का विजन : सिसोदिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 सितम्बर 2021। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार का विजन देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ से पहले राजधानी में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना है। सिसोदिया ने यह टिप्पणी शुक्रवार को दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण