मशहूर पंजाबी ऐक्‍टर-डायरेक्‍टर सुखजिंदर शेरा का निधन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 मई 2021। पंजाबी फिल्‍म इंडस्‍ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। सतीश कौल के निधन के बाद अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर ऐक्‍टर-डायरेक्‍टर सुखजिंदर शेरा का निधन हो गया है। सुखजिंदर युगांडा में थे, जहां बुधवार को उन्‍होंने आख‍िरी सांसें लीं। सुखजिंदर के असिस्‍टेंट जगदेव सिंह ने उनकी मौत की पुष्‍ट‍ि की है।

निमोनिया के कारण अस्‍पताल में थे भर्ती
सुखजिंदर शेरा बीते महीने 17 अप्रैल को ही अपने एक दोस्‍त के पास केन्‍या गए थे। जगदेव सिंह ने बताया कि बीते 25 अप्रैल को उन्हें वहां बुखार आया, जिसके बाद निमोनिया होने की पुष्‍ट‍ि हुई। हालत बिगड़ी तो सुखजिंदर शेरा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बुधवार तड़के करीब दो बजे उनका निधन हो गया।

‘यारी जट्ट दी’ और ‘जट्ट ते जमीन’ ने बनाया था पॉप्‍युलर
जगरांव के गांव मलकपुर के रहने वाले सुखजिंदर शेरा ने कई पॉप्‍युलर पंजाबी फिल्मों में काम किया था। इनमें ‘यारी जट्ट दी’ और ‘जट्ट ते जमीन’ भी शामिल है। सुखजिंदर इस वक्‍त भी अपनी अपमिंग फिल्‍म ‘यार बेली’ की शूटिंग कर रहे थे।

पार्थ‍िव शरीर पंजाब लाना चाहते हैं परिजन
युगांडा से सुखजिंदर का पार्थ‍िव शरीर लाने के लिए ऐक्‍टर के परिजन केंद्र सरकार से संपर्क कर रहे हैं। शेरा के करीबी समझे जाने वाले पंजाबी फिल्‍मों के प्रड्यूसर डीपी सिंह अर्शी कहते हैं, ‘सुखजिंदर की फैमिली चाहती है कि उनका पार्थ‍िव शरीर पंजाब लाया जाए। लेकिन कोविड-19 संक्रमण के इस दौर में उन्‍हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।’

सतीश कौल की मौत से सदमे में पॉलिवुड
बता दें कि बीते महीने 10 अप्रैल 2021 को ही मशहूर अभ‍िनेता सतीश कौल का भी निधन हो गया। वह पॉलीवुड के साथ ही बॉलिवुड के 300 से अध‍िक फिल्‍मों में काम कर चुके थे। सतीश कौल लंबे समय से आर्थ‍िक तंगी से जूझ रहे थे। बीते दिनों वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए और फिर उनकी मौत हो गई। टीवी पर सतीश कौल ने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में इंद्र देव का रोल प्‍ले किया था।

Leave a Reply

Next Post

देश के 80 करोड़ गरीबों को मई और जून में मिलेगा मुफ्त राशन, मोदी कैबिनेट की मीटिंग में फैसला

शेयर करेकोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे देश के गरीबों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 मई 2021। कोरोना की दूसरी लहर के कहर से जूझ रहे देश के गरीबों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने देश के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं