पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी से हड़कंप, 4 घंटे में गिरफ्तार हुआ आरोपी, जानें कौन है आरोपी समीर रंजन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। इसी बीच उनके दौरे के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। 29 मई को पीएमओ के एक अधिकारी को वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। इस धमकी के बाद एनआईए, आईबी और गृह मंत्रालय ने मिलकर जांच शुरू की। पता चला कि यह मैसेज बिहार के भागलपुर जिले से भेजा गया था। तेजी से कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के भीतर आरोपी समीर रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया।

 कैसे मिली धमकी और कैसे पकड़ा गया आरोपी?

पीएमओ में तैनात एक अधिकारी को वॉट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज मिला था जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की बात कही गई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने टेक्निकल ट्रेसिंग के जरिए लोकेशन ट्रैक की और पता चला कि यह मैसेज भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से भेजा गया था। भागलपुर एसएसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम ने छापेमारी की और कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोच लिया।

Leave a Reply

Next Post

प्रज्ञा ठाकुर का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान- 'पहलगाम में आतंकियों ने नहीं, मुसलमानों ने हिन्दुओं को...'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2025। अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग