पाकिस्तान में बड़ा हमला, लोगों को इकट्ठा किया और फिर चलाई गोलियां, 20 लोगों की हत्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची 11 अक्टूबर 2024। पाकिस्तान में बड़ा हमला होने की खबर सामने आई है। दक्षिण-पश्चिमी इलाके में बंदूकधारियों ने 20 कोयला खनिकों की हत्या कर दी गई और सात को घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अशांत बलूचिस्तान प्रांत में यह हमला देश की राजधानी में आयोजित होने वाले एक प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले किया गया है। पुलिस अधिकारी हमायूं खान नासिर ने बताया कि बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार देर रात डुकी जिले में कोयला खदान के निकट स्थित घरों पर धावा बोला। बंदूकधारियों ने लोगों को इकट्ठा किया और फिर उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। ज्यादातर पीड़ित लोग बलूचिस्तान के पश्तून-भाषी इलाकों से थे। मृतकों में से तीन और घायलों में से चार लोग अफगान मूल के बताये जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह प्रांत अलगाववादी समूहों का गढ़ है, जो आजादी चाहते हैं। वे इस्लामाबाद की संघीय सरकार पर स्थानीय लोगों की कीमत पर तेल एवं खनिज-समृद्ध बलूचिस्तान का अनुचित दोहन करने का आरोप लगाते हैं। सोमवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) नामक एक समूह ने कहा कि उसने पाकिस्तान के सबसे बड़े हवाई अड्डे के बाहर चीनी नागरिकों पर हमला किया। 

देश में चीन के हजारों नागरिक काम कर रहे हैं, उनमें से ज्यादातर बीजिंग की अरबों डॉलर की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल में शामिल हैं। बीएलए ने कहा कि यह विस्फोट आत्मघाती हमलावर का काम था। विस्फोट ने देश में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों या विदेशियों की सुरक्षा करने की पाकिस्तानी सेना की क्षमता पर भी सवाल उठाए हैं। इस्लामाबाद अगले सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह समूह पश्चिमी गठबंधनों का मुकाबला करने के लिए चीन और रूस द्वारा स्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रंप ने पी.एम. मोदी को बताया सबसे अच्छा इंसान, बोले मेरे दोस्त हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 11 अक्टूबर 2024। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। एक हालिया पॉडकास्ट में, ट्रंप ने मोदी को “सबसे अच्छा इंसान” बताया और कहा कि वह […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल