अभिनय मेरा जुनून है-कामना शर्मा 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव /(अनिल बेदाग)

मुंबई 27 दिसंबर 2024। अभिनेत्री कामना शर्मा दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर रही हैं। उस फिल्म की शूटिंग अभी चालू है। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में है। कामना शर्मा ने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर मॉडल की है। उन्होंने कई प्रिंट और एड शूट किए हैं। रंगमंच में उन्होंने काम किया है और कई प्ले किये हैं जिसमें आषाढ़ का एक दिन, काला घोड़ा, उल्टी सलवार, आधे अधूरे मुख्य हैं। नाटक आषाढ़ का एक दिन में उन्होंने रानी प्रियंगुमंजरी की भूमिका निभाई जो कवि कालिदास की पत्नी थी। गायिका ऋचा शर्मा के म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘तेरा धोखा’ में उन्होंने अभिनय किया है। शॉर्ट मूवी ‘सन्डे गर्लफ्रैंड’ में भी उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में साउथ की फिल्म्स और म्यूजिक वीडियो है। कामना शर्मा को बचपन से अभिनय करने का शौक रहा है। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की रहने वाली हैं और अपने सपने को साकार करने के लिए वह मुम्बई आ गयी। उन्हें कई शहरों जैसे जयपुर, चंडीगढ़ आदि में रैम्प वॉक किया। उन्हें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता अक्षय कुमार बेहद पसंद हैं। उन्हें मूवी देखना, डांस करना, एक्टिंग करना और लॉन्ग ड्राइव में अपने दोस्तों संग जाना पसंद है। 

कामना कहती हैं कि वह ऐसी भूमिकाएं निभाना चाहती हैं कि दर्शक उन्हें एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में पहचाने। वो कहती हैं कि अभिनय मेरा जुनून है। उनका मानना है कि अभिनय आपके खून में मौजूद होता है आपको इसे सीखना नहीं, बस आपको अपने कौशल को निखारना है। यदि आप पूर्ण धैर्य या लगन के साथ काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। कामना शर्मा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है और उन्हें लेकर बेहद उत्साहित भी है।

Leave a Reply

Next Post

आज रिलीज नहीं होगा 'सिकंदर' का टीजर, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के शोक में मेकर्स का एलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 दिसंबर 2024। अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर आज 27 दिसंबर को रिलीज होना था। आज सलमान खान का जन्मदिन भी है, ऐसे में मेकर्स उनके फैंस को यह तोहफा देने वाले थे। मगर, अब टीजर स्थगित कर दिया […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम