किसान संगठनों का आज प्रदर्शन: ट्रैक्टरों से पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंजाब सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 17 मई 2022। पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किसान संगठनों ने 17 मई को चंडीगढ़ में मोर्चा लगाकर प्रदेश सरकार को घेरने का एलान किया है। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों ने ऑनलाइन बैठक करके मोर्चे की तैयारी की समीक्षा की। इस मोर्चे के दौरान भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि बीबीएमबी के मुद्दे पर 25 मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था लेकिन पंजाब सरकार इस मामले पर कोई भी कार्रवाई अब तक नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार राज्य के हितों की रक्षा करने में असफल रही है जबकि केंद्र सरकार ने डैम सेफ्टी बिल पारित करके भाखड़ा डैम का पूरा प्रबंध पंजाब से छीन लिया है। 

उन्होंने कहा कि डैम की बिजली का प्रबंधन केंद्र के हाथ में चला गया है और पंजाब के दरियाओं में पानी छोड़ने का फैसला भी अब केंद्र सरकार ही लिया करेगी। इसके अलावा भाखड़ा डैम से पंजाब को जो बिजली 40 पैसे यूनिट मिलती थी, वह अब व्यापारिक दाम पर मिलेगी। इसका बोझ किसानों पर पड़ेगा।

किसान नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के साथ बैठक की थी, जिसमें किसानों को बोनस देने का वादा किया गया था लेकिन अब तक बोनस देने का एलान नहीं किया गया है। चिप वाले मीटर न लगाने की किसानों की मांग पर भी फैसला नहीं लिया गया है। सरकार ने मूंग की एमएसपी पर खरीद का वादा तो किया है लेकिन नोटिफिकेशन आज तक जारी नहीं किया है। इसके अलावा बासमती के दाम और खरीद का नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया है। किसानों को गन्ने का बकाया भी अब तक नहीं दिया गया है।  ऑनलाइन बैठक में किसान नेता डॉ. दर्शनपाल, जगजीत सिंह ढलेवाल, सुरजीत फुल, हरिंदर सिंह लखोवाल, जसविंदर सिंह साईयांवाला, मेजर सिंह पूणावाला, सतनाम सिंह बागड़िया, गुरमीत सिंह महिमा, अवतार सिंह महिमा, सुखजिंदर सिंह खोसा, गुरिंदर सिंह भंगु, सुखदेव सिंह भोजराज, हरपाल सिंह संघा, सुखपाल सिंह, सुखजीत सिंह ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Next Post

ट्राई की रजत जयंती पर पीएम ने जारी किया डाक टिकट, बोले- 5G तकनीक लाएगी बदलाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मई 2022। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण इस साल अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। रजत जयंती समारोह का पीएम मोदी ने मंगलवार को शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एक विशेष डाक टिकट जारी किया। 5G टेक्नोलॉजी देश की गवर्नेंस में, […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं