मोदी से मुकाबले की तैयारी: प्रशांत किशोर बोले- भाजपा को टक्कर नहीं दे सकता तीसरा या चौथा मोर्चा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जून 2021। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार से 15 दिनों के भीतर दो बार मुलाकात करने को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के तीसरा मोर्चा बनाने को लेकर अटकलें जारी हैं। इस बीच प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि तीसरा या चौथा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को टक्कर दे सकता है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी मोर्चे में अपनी भूमिका से भी इनकार किया है।

एनडीटीवी से बात करते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालातों में तीसरे मोर्चे की कोई भूमिका नहीं है। प्रशांत किशोर का ये बयान ऐसे समय आया है, जब शरद पवार से उनकी मुलाकात को तीसरे मोर्चे की एकजुटता के तौर पर देखा जा रहा था।

बता दें कि प्रशांत किशोर और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को मुलाकात की थी। इससे पहले, पवार के मुंबई स्थित घर पर 11 जून को दोनों की मीटिंग हो चुकी थी। सोमवार की मुलाकात के कुछ देर बाद ही पवार ने मंगलवार दोपहर 4 बजे राष्ट्र मंच की बैठक का एलान किया था। राष्ट्र मंच वह संगठन है, जिसे यशवंत सिन्हा ने 30 जनवरी 2018 को मोदी सरकार के खिलाफ बनाया था।

कोरोना के बाद विपक्ष की पहली बैठक

कोरोना महामारी के बाद आज यानी मंगलवार को पहली बार विपक्षी पार्टियों के नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बजाय एक जगह इकट्ठा होकर बैठक करेंगे। राष्ट्र मंच के बैनर तले हो रही बैठक में 15 दलों के नेता शामिल हो सकते हैं। राष्ट्र मंच की बैठक में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पहली बार हिस्सा लेंगे। फिलहाल, ये मंच राजनीतिक मोर्चा नहीं है, लेकिन भविष्य में इसके तीसरा मोर्चा बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बैठक में होंगे ये शामिल

एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने बताया कि मंगलवार को होने वाली बैठक में फारूक अब्दुल्ला, यशवंत सिन्हा, पवन वर्मा, संजय वर्मा, संजय सिंह, डी राजा, जस्टिस एपी सिंह, जावेद अख्तर, केटीएस तुलसी, करण थापर, आशुतोष, एडवोकेट मजीद मेमन, वंदना चवन, पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर एसवाई कुरैशी, केसी सिंह, संजय झा, सुधींद्र कुलकर्णी, कोलिन गोंजाल्विस, इकोनॉमिस्ट अरुण कुमार, घनश्याम तिवारी और प्रीतीश नंदी आदि नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

देश में पहली बार बाघों की होगी कोरोना जांच, तीन की संदिग्ध मौत के बाद लिया फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 22 जून 2021। जनवरी के बाद से ही पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी में तीन बाघों की मौत के कारणों के बारे में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने रिजर्व के बाघों का कोरोना […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां