देश में पहली बार बाघों की होगी कोरोना जांच, तीन की संदिग्ध मौत के बाद लिया फैसला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 22 जून 2021। जनवरी के बाद से ही पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी में तीन बाघों की मौत के कारणों के बारे में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने रिजर्व के बाघों का कोरोना टेस्ट करने के लिए रक्त और ऑरोफरीन्जियल स्वाब के नमूने लेने का फैसला लिया है। इसके साथ ही यह दावा भी किया जा रहा है कि भारत में पहली बार बाघों का कोविड -19 परीक्षण किया जा रहा है। 

बारिश की वजह से रिजर्व में नहीं मिल रहे बाघ

पेंच टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर वीएस परिहार बताते हैं कि पिछले 20 दिनों से वन विभाग के छह अधिकारी, दो हाथियों में सवार होकर रिजर्व में बाघों को ढूंढने और नमूने लेने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी तक कोई भी बाघ नहीं मिला है। बता दें कि रिजर्व में आखिरी गणना के समय 53 बाघ थे। 

5 से 8 वर्ष तक की आयु वाले तीन बाघों की हुई मृत्यु

परिहार आगे बताते हैं कि जनवरी से अभी तक रिजर्व में 5 से 8 वर्ष की आयु वाले तीन बाघों की मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट ने अवैध शिकार की संभावना से इनकार किया क्योंकि बाघों के शवों पर कोई जहर, करंट या चोट के निशान नहीं पाए गए। इसलिए बचे बाघों का कोरोना टेस्ट करने का निर्णय लिया गया है।

अन्य वायरस की भी होगी जांच

वन्यजीव विभाग के प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) आलोक कुमार बताते हैं कि बाघों की मौत का कारण जानने के लिए, पेंच टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पिछले महीने वन विभाग के प्रधान कार्यालय को पत्र लिखकर पांच बाघों के नमूने लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। इन नमूनों का परीक्षण कोविड -19 और अन्य वायरस के लिए किया जाएगा। 

कोर्ट से मिला था यह आदेश

बता दें कि पिछले साल, वन्यजीव कार्यकर्ता संगीता डोगरा ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर पेंच में 10 साल के बाघ की मौत की गहन जांच की मांग की थी। डोगरा का कहना था कि मुझे संदेह है कि बाघ की मृत्यु कोविड -19 की वजह से हुई है। तत्पश्चात शीर्ष अदालत ने पर्यावरण और वन मंत्रालय से मौत के कारणों का पता लगाने को कहा था। हालांकि, राज्य सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से बाघ की मौत होने वाली बात से साफ इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Next Post

'नेशनल सेल्फी डे' का जश्न मनाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत फोटो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जून 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नेशनल सेल्फी डे के मौके पर अपनी खूबसूरत सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नेशनल सेल्फी डे अमेरिका में मनाया जाता है। प्रियंका के पोस्ट करते ही उनकी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल