कांग्रेस ने दो आम चुनाव के बाद पार किया 100 सीटों का आंकड़ा, इंडी गठबंधन को 230 से ज्यादा सीट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जून 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज आ रहे हैं। अबतक के अनुमानों में भाजपा नीत एनडीए को एक बार फिर बहुमत मिल सकता है। इस चुनाव में एनडीए और इंडी गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जहां इंडी गठबंधन की मुख्य पार्टी कांग्रेस 2014 में 44 और 2019 में 52 सीटें जीतने के बाद इस बार के चुनाव में 100 के आंकड़े के करीब पहुंचने में कामयाब रही। इसी के साथ इंडी गठबंधन 200 का आंकड़ा पार कर चुकी है। बता दें कि भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां एकसाथ आई थी। पिछले साल जून में विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडी गठबंधन बनाया।

क्या थे 2014 के हाल 
2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को मोदी लहर का सामना करना पड़ा था। भाजपा के हाथों देश की सबसे पुरानी पार्टी को भारी हार मिली थी। इस चुनाव में कांग्रेस 162 सीटें हारी थी, इसी के साथ उनके वोट शेयर में 9.3 फीसदी की गिरावट भी हुई थी। 

भाजपा ने 2014 में हिंदी भाषी राज्यों में  गुजरात से लेकर राजस्थान तक, पश्चिम में बिहार पूर्व में झारखंड और नीचे मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में जीत हासिल करते हुए 336 सीटें जीती थीं। भाजपा ने अकेले 282 सीटों पर जीत हासिल की थी। उत्तर प्रदेश में भाजपा नीत एनडीए ने 73, महाराष्ट्र में 41, बिहार में 31 और मध्य प्रदेश में 27 में जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में केवल दो सीटों पर ही जीत मिली थी। 

क्या थे 2019 के हाल 
2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 353 सीटें जीती थीं, जबकि अकेले भाजपा ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भी एक बार फिर कांग्रेस को मात देने में हिंदी भाषी राज्यों ने अहम भूमिका निभाई थीं। इस बार भी कांग्रेस राहुल गांधी के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ रही थी। इस साल राहुल गांधी को अमेठी से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के हाथों हार मिली थी। इस हार के साथ राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

क्या है लोकसभा चुनाव 2024 के हाल
मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने 100 के आंकड़े के करीब पहुंच गई । हालांकि, भाजपा के 400 पार का दावा पूरा तो नहीं हुआ, लेकिन पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने वाली है। इस चुनाव में एनडीए को कर्नाटक दिल्ली, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड में भारी जीत हासिल मिली। 

Leave a Reply

Next Post

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने पीएम मोदी को दी आम चुनाव में जीत की बधाई, लिखा- साथ मिलकर काम करेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव माले 05 जून 2024। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने 2024 के आम चुनाव में एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मालदीव के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि वह पीएम मोदी के साथ मिलकर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं