बाघों के दीदार के लिए हो जाइए तैयार, 1 अक्टूबर से खुलेंगे नेशनल पार्क,ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 29 अगस्त 2022। प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर हैं। जुलाई से बंद मध्यप्रदेश के सभी छह टाइगर रिजर्व एक अक्टूबर से खुल जाएंगे। टूरिस्ट बाघ, तेंदुए समेत अन्य  वन्य जीवों को फिर से करीब से देख सकेंगे। मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने 29 अगस्त से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। एमपी टूरिज्म की साइट पर जाकर लोग आसानी से टाइगर रिजर्व के लिए बुकिंग करा सकते हैं। एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है।

प्रदेश में हैं छह टाइगर रिजर्व

प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क हैं। इनमें कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा और संजय डुबरी नेशनल पार्क शामिल हैं। बारिश के दिनों में सभी पार्कों के कोर एरिया में टूरिस्टों की एंट्री 1 जुलाई को बंद कर दी जाती है। हालांकि, उनकी संख्या में 75% तक कमी आ गई है, क्योंकि कोर एरिया में जानवरों की चहल-कदमी ज्यादा होती है। 30 सितंबर तक कोर एरिया बंद रहते हैं। बारिश का दौर थमने के बाद 1 अक्टूबर से कोर एरिया फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

बाघों का घर है मध्यप्रदेश

देश में सबसे ज्यादा बाघ मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं। अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार मध्यप्रदेश 526 बाघों का घर है, जो देश के किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक है। प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना समेत कई टाइगर रिजर्व हैं।

Leave a Reply

Next Post

लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक रिश्ते भी परिवार, सुप्रीम कोर्ट की बेहद अहम टिप्पणी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अगस्त 2022। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पारिवारिक संबंध घरेलू, अविवाहित सहजीवन या समलैंगिक रिश्ते के रूप में भी हो सकते हैं। साथ ही अदालत ने उल्लेख किया कि एक इकाई के तौर पर परिवार की ‘असामान्य’ अभिव्यक्ति उतनी ही वास्तविक है […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़