जैन के बाद अब सिसोदिया की बारी: सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा दावा- मनीष पर भी झूठा केस लगाकर जेल भेजने की तैयारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जून 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है कि केंद्र सरकार सत्येंद्र जैन के बाद अब दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में फंसाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फेंस की शुरुआत करते हुए कहा, आपको याद होगा कि मैंने कुछ महीने पहले ही सबको बता दिया था कि केंद्र सरकार सत्येंद्र जैन को एक फर्जी केस में फंसाने वाली है। मुझे यह बात बहुत ही विश्वस्त सूत्रों से पता चली थी। कल उन्हीं सूत्रों से यह पता चल रहा है कि अब मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में फंसाए जाने की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को कोई न कोई फर्जी केस करने की बात कही है। केजरीवाल ने आगे कहा, मनीष सिसोदिया देश में शिक्षा क्रांति के जनक हैं और आजाद भारत के शायद सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री हैं। सरकारी स्कूलों में पहले गरीबों के बच्चों को थर्ड क्लास शिक्षा मिलती थी। दिल्ली के स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन सबका भविष्य अंधकार में था, मनीष ने इन सभी की आंखों में भविष्य के सुनहरे सपने दिए हैं। इनके माता-पिता की आंखों में चमक दी है।

केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं उन 18 लाख बच्चों से पूछना चाहता हूं कि क्या आपके मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं? मैं उन बच्चों के माता-पिता से पूछना चाहता हूं कि ये लोग मनीष सिसोदिया को भ्रष्ट कह रहे हैं, ऐसा है क्या?

Leave a Reply

Next Post

'अन्य द अदर' बनेगी बॉलीवुड की ट्रेंड सेटर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 जून 2022। हाल के वर्षों में बॉलीवुड फिल्में यह साबित करती हैं कि सिनेमा केवल मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि सूचना, जागरुकता और सामाजिक परिवर्तन के लिए भी है। ऐसी कई फिल्में हैं जो वेश्यावृत्ति के काले पक्ष पर प्रकाश डालती हैं। बॉलीवुड […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर