जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा… दो जवानों की मौत, छह घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 04 जनवरी 2024। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सेना का एक वाहन खाई में गिर गया।हादसे में दो सैनिकों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार दोपहर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि फिसलन के कारण सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह दुर्घटना बंदीपोरा के सिरी इलाके में हुई जहां सेना का ट्रक फिसलन के कारण खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के अन्य जवान राहत कार्य में जुट गए। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, दो सब इंस्पेक्टर सहित एक सिपाही गंभीर जख्मी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दरभंगा 04 जनवरी 2025। बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाने की पुलिस पर स्थानीय लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इसमें दो दारोगा सहित एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हमले के दौरान सब इंस्पेक्टर आरके दूबे और अमित कुमार से सरकारी पिस्टल भी छीनने […]

You May Like

परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर