‘चीन जब कमजोरी महसूस कर लेता है तब वो ऐसा करता है’, नक्शा विवाद पर थरूर ने सरकार को दी नसीहत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 सितम्बर 2023। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार सीमा पर चीन की आक्रामकता को काबू करने में नाकाम रही है। थरूर ने कहा कि ‘जब तक हम यह कहकर लोगों को धोखा  देना बंद नहीं करेंगे कि चीन ने कुछ नहीं लिया है और कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो देश का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र खोने का खतरा बना रहेगा।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि ‘यह चीन का तरीका है कि वह पहले जानबूझकर राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की गलत व्याख्या करता है और जब वह सामने वाले देश की कमजोरी को महसूस कर लेता है तो फिर नक्शे पर अपने विचार के अनुसार आगे बढ़ता है। थरूर ने दावा किया कि ‘पहले भारत चीन सीमा पर दोनों सेनाएं 65 पॉइंट पर पेट्रोलिंग करती थीं और बीते 45 सालों में सीमा पर कोई घटना नहीं घटी थी। अचानक से 26 पॉइंट पर चीनी सेना ने आकर अपनी स्थायी पोजिशन बना ली है। इसका मतलब है कि हमारी सेना, जो वहां पेट्रोलिंग करती थी, अब वहां नहीं जा सकती।’ कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारे चरवाहे अब वहां अपनी भेड़ें नहीं चरा सकते। 

हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी लेह लद्दाख का दौरा किया था और चीन विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा था। शशि थरूर ने दावा किया कि ‘राहुल गांधी ने भी हालिया लद्दाख दौरे पर इन चरवाहों से बात की थी और उन्होंने खुद अपने मुंह से ये बात कही। यहां तक की एक स्थानीय भाजपा पार्षद ने भी यही बात कही।’

‘लाल आंखें नहीं, पड़ोसी के लाल झंडे दिख रहे’
थरूर ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘हमारी सरकार चीन को लाल आंखे दिखाने की बात करती है लेकिन यहां कोई लाल आंखें नहीं है बल्कि पड़ोसी के लाल झंडे दिख रहे हैं।’ बता दें कि बीते दिनों चीन ने अपना आधिकारिक नक्शा जारी किया है, जिसमें चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन इलाके को भी अपना हिस्सा दर्शाया है। चीन के इस नक्शे को लेकर विवाद हो गया है और विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है।  

Leave a Reply

Next Post

असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध की तैयारी, विधेयक के पक्ष में 146 सुझाव; 45 दिन में अंतिम मसौदा तैयार होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 02 सितम्बर 2023। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा असम में बहुविवाह पर रोक लगाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक तैयार किया था, जिसे सार्वजनिक सुझाव के लिए प्रस्तावित किया गया था। अब इसी विधेयक पर […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें