‘धुरंधर’ के लिए निर्देशक आदित्य धर का संजय दत्त को “चीयर्स!!”

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 जुलाई 2025। निर्देशक आदित्य धर ने संजय दत्त के साथ फिल्म ‘धुरंधर ’ के सेट से एक बीहाइंड-द-सीन्स तस्वीर साझा की और इसके साथ दिग्गज अभिनेता के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा: “जन्मदिन की शुभकामनाएं बाबा!! आप ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह आग हैं। ‘दुरंधर’ में आपने जो पागलपन मचाया है, उसे दुनिया को दिखाने का अब इंतज़ार नहीं हो रहा। आपको अपनी ज़िंदगी में पाकर खुद को धन्य मानता हूं। लव यू सर!  चीयर्स!! “

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की पहली झलक में संजय दत्त का दमदार और खौफनाक लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया। उनकी तीखी नज़रें, रफ-टफ लुक और ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस ने एक बार फिर साबित किया कि वो असली पावरहाउस परफॉर्मर हैं। इस किरदार में संजय दत्त पूरी तरह से ढलते हुए नज़र आ रहे हैं। एक ऐसा किरदार जो डरावना भी है और यादगार भी।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है आदित्य धर ने। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Next Post

यशराज फिल्म्स इस सप्ताह रिलीज़ करेगा वॉर 2 का पहला गाना "आवन जावन"

शेयर करेऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया ग्रूवी, रोमांटिक सॉन्ग (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 जुलाई 2025। वॉर 2 के निर्देशक अयान मुखर्जी ने आज अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि फिल्म का पहला गाना आवन जावन है, जो एक ग्रूवी, रोमांटिक सॉन्ग है और […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग