अग्निवीर की नौकरी छोड़ चुका युवक लगा रहा था आवाज, राहुल ने मंच पर बुलाकर लगाया गले

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 29 मई 2024। बिहार की आरा लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में जब राहुल गांधी अग्निवीर योजना को लेकर बोल रहे थे, तो एक युवक की आवाज सुनकर राहुल गांधी ने उसे मंच पर ही बुला लिया। दरअसल यह युवक भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के भादरा गांव का विकास कुमार था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह युवक अग्निवीर की नौकरी कर वापस लौट चुका है। उसके घर वाले अब उसे सेवा में नहीं जाने देना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भीड़ में खड़े युवक ने राहुल गांधी को आवाज लगाई थी। इस पर जब राहुल गांधी ने देखा तो युवक अपने हाथों में एक कागज लिए खड़ा था। राहुल गांधी ने बिना देर किए उस युवक को मंच पर बुलाया। उन्होंने इशारा किया तो सुरक्षा कर्मियों ने भी रास्ता दे दिया और युवक मंच पर पहुंच गया। युवक ने पहुंचते ही राहुल गांधी को पैर छूकर प्रणाम किया और राहुल गांधी ने उसको गले से लगाया। इधर भीड़ में हर कोई आश्चर्यचकित रह गया और उस युवक की चर्चा होने लगी।

उसी युवक को मंच पर रोक कर राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो वह सबसे पहले अग्निवीर योजना को फाड़ के कूड़ेदान में फेंकने का काम करेंगे। राहुल गांधी को सुनने के लिए चुनावी सभा में काफी संख्या में युवा भी पहुंचे थे। वहीं राहुल गांधी से मुलाकात के बाद युवक विकास कुमार काफी खुश नजर आ रहा था. बातचीत के क्रम में उसने कहा कि आज वह बहुत ही खुश है क्योंकि राहुल गांधी ने उसको मंच पर बुलाया। अग्नि वीर योजना को खत्म करने की बात कही है। उसने कहा कि वह घर से जब निकला था, तभी यह सोच लिया था कि वह राहुल गांधी से मिलेगा लेकिन उसे उम्मीद नहीं थी कि भीड़ में से उसे मंच पर बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव छत्तीसगढ़ 29 मई 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मद्देड थाना क्षेत्र के अंतर्गत बद्देपारा इलाके में सुरक्षाबलों ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल