मुख्यमंत्री 19 नवम्बर को ’इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा’ का करेंगे लोकार्पण

indiareporterlive
शेयर करे

रायपुर शहर से 40 किलोमीटर दूर खरोरा-तिल्दा मार्ग पर 555 हेक्टेयर में विकसित की गई है सफारी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 नवम्बर 2020। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर 19 नवंबर को प्रदेशवासियों को ’इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा’ के रूप में एक और पर्यटन स्थल की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेचर सफारी का लोकार्पण करेंगे। वन विभाग द्वारा राजधानी रायपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर खरोरा-तिल्दा मार्ग पर स्थित मोहरेंगा वन क्षेत्र में 555.850 हेक्टेयर में यह उत्कृष्ट नेचर सफारी विकसित की गई है।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि ’इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा’ के हरे-भरे वनों में साजा, खैर, तेंदू, सेमहा, चार, बेल, धावड़ा, आंवला, बरगद, इमली, महुंआ, अर्जुन और बांस प्रजातियों के वृक्ष विद्यमान हैं। इस क्षेत्र में वन्य प्राणियों के लिए चार तालाब निर्मित किए गए हैं। साथ ही नेचर सफारी में चार मंजिला वॉच टावर, पैगोडा, बायोडायवर्सिटी हॉल और भव्य प्रवेश द्वार के साथ पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। सफारी के भ्रमण के लिए जिप्सी की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है, जिसमें पर्यटक नेचर सफारी का आनंद ले सकेंगे। नेचर सफारी के जंगल में पर्यटक प्राकृतिक परिवेश में 30 से 40 प्रजातियों के पक्षियों सहित चीतल, जंगली सुअर, खरगोश, सियार, लोमड़ी, बन्दर, नेवला, अजगर आदि वन्यप्राणियों, को देख सकेंगे। इस सफारी में औषधीय पौधे भी लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 नवंबर 2020। गोवा की पूर्व राज्यपाल और प्रतिष्ठित साहित्यकार मृदुला सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। वह 77 बरस की थीं। 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मी मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं। उनकी गिनती बीजेपी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक