केंद्र पर शरद पवार का हमला, कहा- ED के जरिये विपक्ष को खत्म करने की कोशिश, कानून बदलने की जरूरत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 मई 2025। एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिये विपक्ष को खत्म करने की कोशिश कर रही है। जब यूपीए सरकार के दौरान कानून बदला जा रहा है तो मैंने चेतावनी दी थी कि सरकार बदलने पर इसका दुरुपयोग किया जाएगा। जब भी केंद्र में सत्ता बदलती है तो कानून में संशोधन किया जाना चाहिए। मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की पुस्तक नरकातील स्वर्ग (नरक में स्वर्ग) का विमोचन अवसर पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ईडी कानून के कुछ प्रावधान खतरनाक हैं। सत्ता का दुरुपयोग किस प्रकार किया जाता है, इसका उदाहरण संजय राउत के लेखों से मिलता है। 

शरद पवार ने कहा कि ईडी कानून में नया प्रावधान कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में जोड़ा गया था। उस समय मैंने भविष्य के खतरों को देखते हुए ऐसा न करने का सुझाव दिया था। मेरा सुझाव नहीं माना गया जिसके परिणाम अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सत्ता का दुरुपयोग किया गया। भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पीएमएलए का इस्तेमाल  विपक्ष को नष्ट करने के लिए कर रही है। राउत की किताब का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान नौ नेताओं के खिलाफ पीएमएलए के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया था, लेकिन उनमें से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया।  पवार ने कहा कि एनडीए के दौर में कांग्रेस, टीएमसी, बीजेडी, अविभाजित शिवसेना और एनसीपी, आरजेडी, बीएसपी, आप, टीडीपी, समाजवादी पार्टी, सीपीआई (एम), एआईएडीएमके, डीएमके और टीआरएस के नेताओं समेत 19 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि संजय राउत को फंसाया गया। राउत ने केंद्र को भ्रष्टाचार के लिखित सबूत दिए लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख को भी गिरफ्तार किया गया। लेकिन इन सभी ने कठिनाइयों के बावजूद हार नहीं मानी। सभी एक साथ रहे और एक-दूसरे को हिम्मत दी।

कोई तानाशाह न बने, एक दिन जाना ही पड़ता है : उद्धव
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई तानाशाह न बने क्योंकि हिटलर भी तानाशाह था और आखिर में उसने आत्महत्या कर ली थी। तानाशाह को एक दिन जाना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को खत्म करने का यह पहला प्रयास नहीं है। इससे पहले भी ऐसे प्रयास हो चुके हैं।

विपक्षी नेताओं को जेल भेजने की जगह बाहर व्यस्त रखना चाहिए : जावेद
वहीं, किताब का विमोचन करने वाले जावेद अख्तर ने कहा कि कई नेताओं ने जेल में रहते हुए किताबें लिखी हैं। इनमें महात्मा गांधी से लेकर पं. जवाहरलाल नेहरू आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को जेल भेजने की बजाय बाहर व्यस्त रखना चाहिए क्योंकि जेल जाने पर उन्हें सोचने का मौका मिलता है और फिर वे किताब लिखते हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत बना आर्मेनिया का नया डिफेंस पार्टनर, 1.5 अरब डॉलर से अधिक के रक्षा सौदे पर किए हस्ताक्षर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 मई 2025। दक्षिण काकेशस क्षेत्र में स्थित आर्मेनिया ने अपने पारंपरिक रक्षा साझेदार रूस से दूरी बनाते हुए भारत के साथ रक्षा सहयोग की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। तुर्की और अज़रबैजान जैसे पड़ोसियों से जारी तनाव और सुरक्षा चुनौतियों के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं