बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 06 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला की पहचान पश्चिम बंगाल के भांगड़ बम विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पूर्व विधायक मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, मोल्ला लंबे समय से फरार था।

एनआईए ने जांच के तहत व्यापक तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद उसे दक्षिण 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया। यह विस्फोट 19 मार्च को देसी बम बनाने के दौरान हुआ था, जिसमें बम बना रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार, मामले में गिरफ्तार किया गया चौथा आरोपी मोल्ला ही इस पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार था। एनआईए की जांच में सामने आया है कि उसी ने अन्य आरोपियों को बम बनाने का निर्देश दिया था।

उन्होंने कहा कि जांच में यह भी पता चला कि कैनिंग पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोल्ला ने विस्फोट के बाद अन्य आरोपियों को घटनास्थल के साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का भी निर्देश दिया था। बयान के अनुसार, मोल्ला की गिरफ्तारी एक अन्य संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद हुई, जो विस्फोट के बाद अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में मृतक और घायलों को घटनास्थल से ले गया था। एनआईए ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले से जुड़ी कहीं कोई अन्य साजिश भी तो नहीं थी। गृह मंत्रालय के अनुरोध पर यह मामला राज्य पुलिस से लेकर एनआईए को सौंपा गया था। 

Leave a Reply

Next Post

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 जून 2026। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नई दिल्ली को रूस का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ विमान सुखोई एसयू-57 देने की पेशकश की है और यह सुझाव भी दिया है कि दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप इस लड़ाकू विमान […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग