यूएन में भारत की दहाड़: वैश्विक विकास के नाम पर नहीं चलेगी मनमानी, पारदर्शिता पर दिया दो टूक जवाब

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूयॉर्क 03 जून 2026। विश्व निकाय में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विकास स्तंभ की प्रधानता को बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया कि वैश्विक विकास प्रयासों में राष्ट्रीय स्वामित्व केंद्र में बना रहे। संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) में चर्चा के दौरान भारत ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर प्रणाली में सुधारों पर जारी वार्ताएं, देशों की विकास प्राथमिकताओं के लिए समर्थन की मजबूती पर ही केंद्रित होनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा, उन्होंने यूएन की उप-महासचिव अमीना जे. मोहम्मद के साथ एक संवाद में भाग लेकर सभी विकास प्रयासों के मूल में राष्ट्रीय स्वामित्व को जरूरी बताया।

अमीना मोहम्मद संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समूह की अध्यक्ष भी हैं। यह संवाद विकास के लिए परिचालन गतिविधियां सत्र के दौरान हुआ। उन्होंने कहा, रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर प्रणाली में कोई भी बदलाव, विकास स्तंभ पर देशों को दिए जाने वाले कार्यक्रम-संबंधी समर्थन को मजबूत करने वाला होना चाहिए। इससे जुड़े शासन-वित्तपोषण के मुद्दे उजागर करते हुए हरीश ने विकास-संबंधी प्रभाव के व्यापक मूल्यांकन की जरूरत बताई। 

बहादुरों के बलिदान को सम्मान
एक्स पर एक पोस्ट में, हरीश ने कहा, यूएन शांतिरक्षकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर भारत व ऑस्ट्रिया के स्थायी मिशन गर्व के साथ गंभीर और गरिमामय स्मारक कार्यक्रम की साझा मेजबानी कर रहा है। हम उन करीब 4,000 बहादुर शांतिरक्षकों को सम्मानित करते हैं, जिनमें 184 भारतीय भी शामिल हैं। इन वीरों ने यूएन के ध्वज तले अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।

यूएन महासभा की अध्यक्षता करेंगे खलिलुर रहमान
संयुक्त राष्ट्र। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलिलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को हुए कड़े मुकाबले में उन्होंने साइप्रस के बहुपक्षीय मामलों के विशेष दूत एंड्रियास काकोरिस को हराया। 193 सदस्यीय महासभा के चुनाव में मौजूद और मतदान करने वाले 190 देशों में से रहमान को 99 वोट मिले, जबकि काकोरिस को 91 वोट प्राप्त हुए। चुनाव जीतने के लिए 96 मतों के साधारण बहुमत की आवश्यकता थी। रहमान सितंबर में शुरू होने वाले 81वें सत्र की अध्यक्षता करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी कार अलकनंदा में गिरी, 3 की मौत, 4 लापता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देवप्रयाग 03 जून 2026। उत्तराखंड में टिहरी जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को एक टैक्सी के अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर जाने से उसमें सवार राजस्थान के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग