राजस्थानी घूंघट में कान्स पहुंचीं रुचि गुज्जर 

शेयर करे

रुचि गुज्जर ने कान्स रेड कार्पेट को बनाया सामाजिक बदलाव का मंच

“घूंघट नहीं, यह विरोध की आवाज़ है”- कान्स में रुचि गुज्जर का साहसी संदेश

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 मई 2026। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के भव्य रेड कार्पेट पर इस बार सिर्फ ग्लैमर और फैशन की चर्चा नहीं हुई, बल्कि महिलाओं की आज़ादी, पहचान और सामाजिक बदलाव की एक मजबूत आवाज़ भी गूंजी। बॉलीवुड अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने अपने शाही राजस्थानी घूंघट-लुक के जरिए सदियों पुरानी जबरन घूंघट प्रथा के खिलाफ ऐसा प्रतीकात्मक संदेश दिया, जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गुलाबी रंग के खूबसूरत पारंपरिक लहंगे, सिल्वर ज़री कढ़ाई, राजस्थानी आभूषणों और पारदर्शी घूंघट में नजर आईं रुचि गुज्जर ने भारतीय संस्कृति और विरासत का सम्मान करते हुए यह सवाल भी उठाया कि क्या परंपराएं महिलाओं की पहचान और आवाज़ को छिपाने का माध्यम बननी चाहिए? राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली रुचि ने कहा, “मैंने घूंघट चुप रहने के लिए नहीं, बल्कि विरोध के रूप में पहना है। महिलाओं का सम्मान उनकी बराबरी, आत्मविश्वास और आज़ादी से होना चाहिए।

डिजाइनर रूपा शर्मा द्वारा तैयार किए गए इस खास लुक ने सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में बड़ी चर्चा बटोरी। कई लोगों ने इसे कान्स में भारत की सबसे निडर और सामाजिक रूप से प्रभावशाली मौजूदगियों में से एक बताया। रुचि गुज्जर ने इस बार सिर्फ रेड कार्पेट पर वॉक नहीं किया, बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

सैमसंग का बड़ा सरप्राइज: अब सस्ते में मिलेगा प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन

शेयर करेअब बजट में आएंगे प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 मई 2026। प्रीमियम स्मार्टफोन्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में सैमसंग ने भारत में अपना नया ‘सर्टिफाइड री -न्यूएड’ प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस पहल के जरिए अब उपभोक्ता फ्लैगशिप और […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग