जवाली में भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र पर सांड का हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रैहन (कांगड़ा), 24 सितंबर 2026। कांगड़ा जिले के जवाली क्षेत्र में भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे 11वीं कक्षा के छात्र पर लावारिस सांड ने हमला कर दिया। हमले में सांड का सींग छात्र के सीने में धंस गया, जिससे उसकी सांस की नली को गंभीर नुकसान पहुंचा। छात्र की हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई। घायल छात्र की पहचान मावा-कुठेड़ निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। सुमित पलोहड़ा स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है और भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए एक अकादमी से भी जुड़ा हुआ है।

भर्ती की तैयारी के लिए लगा रहा था दौड़
घटना मंगलवार रात करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। सुमित भर्ती परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में सड़क पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान फरियां पंचायत के काठू मोहल्ला के पास अचानक लावारिस सांड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में सांड का सींग सुमित के सीने में घुस गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।

राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के दौरान कड़ियाल निवासी सुनील गुलेरिया ने मानवता दिखाते हुए घायल छात्र को अपनी गाड़ी से तुरंत नागरिक अस्पताल जवाली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और गले में नली डालकर सांस लेने में मदद दी। इसके बाद छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ किया रेफर
सुमित के पिता प्रवीण कुमार ने बताया कि हमले में उनके बेटे की सांस की नली को गंभीर नुकसान पहुंचा है। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी स्थिति नाजुक बनी रही। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सुमित को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उसकी सर्जरी की गई। परिजनों के अनुसार सुमित फिलहाल आईसीयू में उपचाराधीन है।

परिवार की चिंता बढ़ी
भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र के साथ हुए इस हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। अचानक हुए सांड के हमले ने इलाके में आवारा पशुओं से जुड़ी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। सुमित के इलाज के लिए उसे जवाली से टांडा और फिर चंडीगढ़ ले जाना पड़ा। फिलहाल परिजन उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ की बदहाली

शेयर करेसात साल में करोड़ों खर्च, फिर भी श्राद्ध पक्ष में श्रद्धालु बेहाल इंडिया रिपोर्टर लाइव उज्जैन, 24 सितंबर 2026। श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होने वाली है और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचने लगे हैं। लेकिन मंगलनाथ मार्ग स्थित […]

You May Like

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान....|....दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर....|....70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट....|....निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो....|....नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं