स्कूली शिक्षा को लेकर सरकार के दावें तथ्यहीन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 01 सितंबर 2026। शिक्षा की गुणवत्ता, बिगड़ते परीक्षा परिमाण और नए शिक्षकों की भर्ती को लेकर सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकारी दावें तथ्यहीन हैं, वर्तमान में 260 स्कूल (212 प्राथमिक और 48 मीडिल स्कूल) शिक्षक विहीन और 12712 स्कूल (5840 प्राथमिक और 6872 मीडिल स्कूल) एकल शिक्षक के भरोसे छोड़ दिया गया है, सरकार की उपेक्षा और बदइंतजामी के चलते ही प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिर रहा है, विज्ञान और गणित में बुनियादी सिद्धांतों को समझने का स्तर माइनस में है जो अत्यंत चिंताजनक है, पेपर लीक हो रहे हैं, स्कूलों को मिलने वाला फंड रोक रखा है, शिक्षा विभाग की प्राथमिकता केवल भ्रष्टाचार पर ही है, टीवी, जग, फर्नीचर खरीदी, किताब छपाई और जंबूरी घोटाला सर्वविदित है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लाखों की संख्या में शिक्षक और सहायक शिक्षक पदोन्नति की राह देख रहे हैं, लेकिन यह सरकार नए-नए शर्त थोप कर प्रक्रिया बाधित कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों की हालत खस्ता हो चुकी है। प्रत्येक स्कूल में शिक्षकों के न्यूनतम पदों की संख्या में एक-एक पद की कटौती करके 54185 पद समाप्त कर दिए गए हैं, उसके बावजूद लगभग 40 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं, हर महीने सैकड़ो शिक्षक रिटायर हो रहे हैं लेकिन इस सरकार ने एक भी पद पर निर्मित शिक्षक की भर्ती नहीं की है, बीएड डी एड और टीईटी पास युवा नई भर्ती का इंतजार करते करते निराश हो चुके हैं। डीएड अभ्यर्थी विगत 6 महीनो से धरने पर बैठे है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर भाजपा की सरकार ने 10463 स्कूल बंद कर दिए। हजारों सफाई कर्मचारी, रसोईया, विद्या मितान, अनियमित कर्मचारियों और अतिथि शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया है। “स्कूल जतन योजना” के तहत पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने 2022-23 से स्कूलों के रखरखाव के लिए 1807.68 करोड़ की राशि आबंटित किया, जिसमें से 1191 करोड़ कांग्रेस सरकार के दौरान खर्च हुए, बांकी 617 करोड़ भाजपा की सरकार आने के बाद लैप्स हो गए। स्कूल बदहाल, छतें टपक रही, शौचालय जीर्ण, मैदान कीचड़ से भर चुके, क्लास रूम बैठने लायक नहीं है, कापी किताब, गणवेश नहीं पहुंचे, साइकिल योजना में भ्रष्टाचार पिछले शिक्षण सत्र के छात्रवृत्ति की राशि आधे छात्रों को मिली ही नहीं, यह सरकार केवल तथ्यहीन दावे करती है।

शिक्षकों के आंदोलन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश के 80 हजार शिक्षकों को बर्खास्तगी की धमकी देना अन्याय है, अत्याचार है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आया है। केंद्र सरकार ने 2010 में लाया, जिसे छत्तीसगढ़ में 2012 में लागू किया गया उससे पहले के नियुक्त शिक्षकों को पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से छूट मिलना चाहिए, हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने ऐसा ही प्रस्ताव पारित किया है, छत्तीसगढ़ सरकार भी 2012 से पहले भर्ती शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त करे। 2012 के बाद से सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय तौर पर विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था सरकार को करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

“शाकाहार और अहिंसा हिंदू और सनातन धर्म के मूल आदर्श”: गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी

शेयर करेदेवदत्त पटनायक के मांसाहार और प्राचीन हिंदू ग्रंथों से जुड़े तर्कों पर सोनू त्यागी का कड़ा  जवाब, कहा—चुनिंदा संदर्भों से सनातन धर्म की अहिंसा, करुणा और जीव-दया की परंपरा को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 01 सितंबर 2026 गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी ने लेखक और मिथक विशेषज्ञ देवदत्त पटनायक के शाकाहार, मांसाहार और प्राचीन हिंदू ग्रंथों को लेकर दिए गए विचारों का कड़ा विरोध किया है त्यागी ने कहा कि शाकाहार, अहिंसा, करुणा और जीवों के प्रति दया हिंदू और सनातन धर्म के मूल आदर्श हैं। हजारों साल पुराने ग्रंथों के कुछ चुनिंदा संदर्भों के आधार पर सनातन धर्म की पूरी सोच और परंपरा को नहीं समझा जा सकता। हाल में देवदत्त पटनायक ने शाकाहार और मांसाहार को लेकर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने प्राचीन हिंदू ग्रंथों में पशु बलि और मांस खाने से जुड़े कई संदर्भों का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने शाकाहार को जाति, शुद्धता और सामाजिक ताकत जैसे विषयों से भी जोड़ा है। सोनू त्यागी का कहना है कि हिंदू और सनातन धर्म को केवल इस आधार पर नहीं देखा जा सकता कि हजारों साल पहले किसी समय कुछ लोग क्या खाते थे या उस समय कौन-सी प्रथाएं प्रचलित थीं। सनातन धर्म की असली ताकत उसकी आध्यात्मिक सोच और समय के साथ मनुष्य को बेहतर और दयालु बनाने की शिक्षा में है। सोनू त्यागी ने कहा, “सनातन धर्म हमें दया, प्रेम, अहिंसा, संयम और सभी जीवों के सम्मान की शिक्षा देता है। मेरे लिए शाकाहार केवल भोजन की आदत नहीं है। यह जीवों के प्रति दया और अहिंसा का रास्ता है। अगर हम किसी जीव को मारे बिना स्वस्थ जीवन जी सकते हैं, तो केवल स्वाद के लिए किसी जीव की जान क्यों ली जाए?” उन्होंने कहा कि शाकाहार को केवल जाति से जोड़कर देखना भी सही नहीं है। दया किसी एक जाति या समाज की नहीं होती। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, वर्ग या विचार से आता हो, जीवों के प्रति दया रख सकता है और शाकाहार अपना सकता है। त्यागी ने कहा, “जिस जानवर को काटने के लिए ले जाया जा रहा है, उसे हमारी जाति या राजनीति से कोई मतलब नहीं है। वह केवल डर और दर्द महसूस करता है। वह भी जीना चाहता है। इसलिए सवाल बहुत सीधा है—अगर हमारे पास बिना किसी जानवर को मारे भोजन करने का विकल्प है, तो हमें दया का रास्ता क्यों नहीं चुनना चाहिए?” उन्होंने यह भी साफ किया कि केवल शाकाहारी होने से कोई व्यक्ति अपने आप अच्छा इंसान नहीं बन जाता। इंसान की अच्छाई उसके पूरे व्यवहार और कर्मों से तय होती है। लेकिन इसका यह मतलब भी नहीं है कि भोजन के लिए किसी जीव की जान लेने के सवाल को नजरअंदाज कर दिया जाए। त्यागी ने कहा, “कोई शाकाहारी व्यक्ति भी गलत काम कर सकता है और कोई मांसाहारी व्यक्ति कई अच्छे गुणों वाला हो सकता है। हमारा उद्देश्य किसी इंसान को छोटा या बड़ा बताना नहीं है। हमारा सवाल केवल इतना है कि जहां हिंसा से बचा जा सकता है, वहां हम अहिंसा को क्यों न चुनें?” गो स्पिरिचुअल का कहना है कि प्राचीन हिंदू साहित्य बहुत विशाल है। ये ग्रंथ अलग-अलग समय में लिखे गए और उनमें अलग-अलग तरह के धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विचार मिलते हैं। इसलिए किसी एक समय या किसी एक प्रथा को पूरे सनातन धर्म की पहचान बना देना ठीक नहीं है। सोनू त्यागी ने कहा, “अगर इतिहास में कहीं मांस खाने या पशु बलि का उल्लेख मिलता भी है, तो उसे छिपाने की जरूरत नहीं है। लेकिन केवल उन्हीं बातों को उठाकर यह कहना भी सही नहीं है कि यही सनातन धर्म की पहचान है। इतिहास हमें बताता है कि अलग-अलग समय में क्या हुआ, जबकि धर्म हमें सिखाता

You May Like

पूर्व सीएम स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से झटका....|....राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ में यशपाल शर्मा का दमदार अवतार....|....एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!....|....‘वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज....|....फिटनेस को लेकर अब नहीं होगी कोई जल्दबाजी?....|....पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा....|....शानदार जीडीपी पर भारी पड़ा जंग का साया....|....सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता....|....भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय....|....टोल टैक्स पर फर्जी वसूली: ईडी की धन शोधन मामले में कार्रवाई