गडकरी ने अल्पाइन टेक्नोलॉजी मेले को किया संबोधित, बोले- भारत में बनाएंगे 250 से ज्यादा रोपवे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2023। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजी मेले -इंटरअल्पाइन 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आने वाले 5 वर्षों में 1,200 किमी लंबाई के 250 से ज्यादा रोपवे तैयार करने जा रही है। पर्वतमाला परियोजना के तहत सरकार 60 फीसदी योगदान देगी, जबकि शेष निजी-सार्वजनिक भागीदारी की जाएगी। उन्होंने कहा, मेक इन इंडिया पहल के तहत रोपवे के पुर्जों के विनिर्माण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गडकरी ने मेले में आए केबल कार उद्योग के दिग्गजों से कहा कि टिकाऊ और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने  के लिए सरकार भारत में रोपवे को बढ़ावा दे रही है। 

10,000 करोड़ रुपये जुटाएंगे
राजमार्ग मंत्रालय की सचिव अल्का उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष एनएचएआई ने 12,500 किमी हाईवे बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 10,000 करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट से जुटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने 2019-20 में 10,237 किलोमीटर, 2020-21 में 13,327 किलोमीटर और 2021-22 में 10,457 किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया है।

21-29 अप्रैल तक चार देशों की यात्रा पर रहेंगे विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को नौ दिवसीय दौरे के लिए गुयाना, पनामा, कोलंबिया, डोमिनिकन रिपब्लिक की यात्रा पर रहेंगे। यहां वह इन देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग के नए आयामों पर चर्चा करेंगे। यह विदेश मंत्री के रूप में उनकी लातिन अमेरिकी एवं कैरिबियाई देशों की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री सबसे पहले 21-23 अप्रैल तक गुयाना जाएंगे।  वह 24-25 अप्रैल तक पनामा की और 25-27 अप्रैल तक कोलंबिया की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्री 27-29 अप्रैल तक डोमिनिकन रिपब्लिक की यात्रा पर जाएंगे। यहां द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

यमन में आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 85 लोगों की मौत, राहत एवं बचाव अभियान जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सना 20 अप्रैल 2023। यमन की राजधानी सना में बुधवार देर रात पवित्र रमजान महीने में वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 85 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम