संसद: ‘…अब जब मजबूत विपक्ष है तो ईडी के जरिए कमजोर किया जा रहा’, विशेष सत्र के दौरान बोले विपक्षी नेता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 सितम्बर 2023। संसद का पांच दिवसीय सत्र शुरू हो चुका है। पहले दिन, पुराने भवन में कार्यवाही चली। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। वहीं, संसद के विशेष सत्र में विपक्षी नेताओं ने जमकर सरकार पर हमला किया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नेहरू जी का मानना था कि अगर मजबूत विपक्ष नहीं है तो यह ठीक नहीं है। अब जब एक मजबूत विपक्ष है, तो उसे जांच एजेंसियों के माध्यम से कमजोर करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पूछा कि ये भारत, इंडिया का मुद्दा कहां से उठ गया है? 

उन्होंने कहा कि यहां मुझे कम नेताओं को सुनने का मौका मिला। प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जब प्रधानमंत्री थे, तो देश की नींव पड़ रही थी। जो पत्थर नींव में पड़ते हैं वे नहीं दिखते। जो दीवार पर लिखे जाते हैं वही दिखते हैं। उन्होंने सभापति से कहा कि आप बहुत दिलदार हैं। आपसे गुजारिश करता हूं कि संजय सिंह और राघव चड्डा को वापस बुला लें। आप अमीर हो गरीब हो पढ़े हो अनपढ़ हो आपका वोट एक ही होगा। अमीर लोग जैसे अदाणी, उनका भी एक ही वोट है। आप इंडी बोलो या कुछ बोलो हम लोग इंडिया हैं। नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों को लगता था कि भारत अंगूठा छाप देश है। हमें बार-बार टोका जाता है कि हमने 70 साल में क्या किया। हमने 70 साल में लोकतंत्र को मजबूती दी। आपके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है तो आप ये ही कह दीजिए। 

75 सालों के दौरान इस देश की सूरत बदली
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे यहां सत्ता का हस्तांतरण बदूंक के दम पर नहीं हुआ। गांधी जी ने जो आजादी दिलाई वह अहिंसा पर थी। इस भवन में 75 सालों के दौरान इस देश की सूरत बदली है। हम तेजी से बढ़ने के लिए नेहरू जी सबको साथ लेकर चलते थे। उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट में विपक्ष के लोगों को शामिल किया। आप तो हमारी परछाई भी नहीं देखना चाहते।

उन्होंने कहा कि नेहरू जी के बारे में कई बातें की गई। जिस व्यक्ति ने 14 साल जेल में बिताए, उसने सत्ता पाने के बाद बड़े-बड़े कारखाने बनाए। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने विपक्ष के नेता को मंत्री बनाया। वे संसद का सम्मान करते थे। वे विपक्ष के नेताओं को ध्यान से सुनते थे। अब तो लोग संसद में आते ही नहीं है। उन्होंने कहा कि नेहरू मानते थे कि मजबूत विपक्ष न होने का अर्थ है व्यवस्था में कमी। अब मजबूत विपक्ष है तो उसके घर ईडी सीबीआई भेजी जाती है। खरगे ने मणिपुर को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री देश के हर इलाके में जाते हैं, लेकिन वे मणिपुर क्यों नहीं जाते? 

सदन ने देश को बहुत कुछ दिया
वहीं, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा कि इस सदन ने देश को बहुत कुछ दिया है। इस सदन से ही बैंक का सरकारीकरण हुआ था। इस सदन से आईटी के एरिया में क्रांति हुई। डिजिटल इंडिया, पंचायती राज को लाने वाले राजीव गांधी थे। देश में समाजिक क्रांति लाने का काम राजीव गांधी ने किया था। सूचना का अधिकार लाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था। मनेरगा का कानून लाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था। फूड सिक्योरिटी एक्ट कांग्रेस सरकार के समय लाया गया था।

चौधरी ने कहा कि चंद्रयान को लेकर चर्चा चल रही थी, मैं कहना चाहता हूं कि 1946 में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में परमाणु अनुसंधान समिति का गठन किया गया था। वहीं से हम आगे बढ़े और 1964 में इसरो का विकास किया। आज हम इसरो को क्या कहेंगे, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन नहीं तो क्या कहेंगे? ये भारत, इंडिया का मुद्दा कहां से उठ गया है? 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में महिलाओं की स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन, भूपेश सरकार में खुले हैं न्याय और समृद्धि के द्वार

शेयर करेकांग्रेस राज में महिलायें ज्यादा सुरक्षित हुई है इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने महिला समृद्धि और स्वाभीमान के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में भाजपा के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल