रघुराम राजन की सरकार को सलाह: भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘कुछ चमकीले तो कई काले धब्बे’, फूंक फूंक कर उठाएं कदम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जनवरी 2022। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने रविवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘कुछ चमकीले तो कई काले धब्बे’ हैं और सरकार को अपने खर्च को सावधानीपूर्वक लक्षित करना चाहिए ताकि कोई बड़ा घाटा न हो। अपने स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाने वाले, राजन ने यह भी कहा कि सरकार को कोरोनोवायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था की K- शेप रिकवरी को रोकने के लिए और अधिक कदम उठाने की आवश्यकता है। आम तौर पर, K-शेप की रिकवरी एक ऐसी स्थिति को दर्शाती है जहां प्रौद्योगिकी और बड़ी पूंजी फर्म छोटे व्यवसायों और उद्योगों की तुलना में कहीं अधिक तेज दर से खुद को रिकवर करते हैं जो कि महामारी से काफी प्रभावित हुए हैं।

मेरी सबसे बड़ी चिंता मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम क्षेत्र हैं: रघुराम राजन

समाचार एजेंसी पीटीआई को साक्षात्कार देते हुए राजन ने कहा कि अर्थव्यवस्था के बारे में मेरी सबसे बड़ी चिंता मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम क्षेत्र हैं, जो सभी मांग में कमी के कारण काफी प्रभावित हो सकते हैं। इन्हें उबारने के लिए सरकार को और उपयुक्त कदम उठाने होंगे।

आईटी सेक्टर चमकीले धब्बे तो बेरोजगारी और कम खरीद शक्ति काले धब्बे

उन्होंने कहा कि देश में कुछ फर्म कोरोना काल में भी तेजी से उभरा जो कि देश के लिए चमकीले धब्बे के रूप में स्थापित हुए। इनमें आईटी सेक्टर ने कमाल किया और मुनाफेदार व्यवसाय किया। इसके अलावा इनमें यूनिकॉर्न का उदय और वित्तीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों की ताकत शामिल हैं। लेकिन दूसरी ओर बेरोजगारी और कम खरीद शक्ति की सीमा काल धब्बे के रूप में देश में लक्षित हुए। विशेष रूप से निम्न मध्यम वर्ग, वित्तीय तनाव, छोटे और मध्यम आकार  के फर्म भी इसी कैटेगरी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बहुत ही कमजोर क्रेडिट वृद्धि  के अलावा हमारी स्कूली शिक्षा की स्थिति बेहद दुखद है।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल का दावा: सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है ईडी, पंजाब चुनाव से पहले कार्रवाई की चल रही तैयारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जनवरी 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को आगामी दिनों में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरफ्तार कर सकती है। उनका दावा है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक