अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी की जांच शुरू, हाउस कमेटी ने बाइडन प्रशासन से तलब किए दस्तावेज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जनवरी 2023। अगस्त, 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी का मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है। विदेश मामलों पर यूएस हाउस कमेटी ने इसको लेकर जांच शुरू कर दी है और बाइडन प्रशासन से अब तक के सभी दस्तावेज भी तलब किए हैं। एक शीर्ष हाउस रिपब्लिकन और हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष माइकल मैककॉल ने अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन को एक पत्र भेजकर अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी की जानकारी मांगी है। मैककॉल ने आरोप लगाया कि बिडेन प्रशासन ने अब तक दस्तावेज सौंपने से इनकार किया है, लेकिन वह अब औपचारिक रूप से पैनल के अध्यक्ष के रूप में उनके निर्देशों के अनुपालन का अनुरोध कर रहे हैं।

फिर से आतंकवाद की गिरफ्त में अफगानिस्तान 
यूएस हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान से बाइडन प्रशासन की अराजक और घातक निकासी के बाद देश फिर से आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है और अमेरिका के विरोधियों का हौसला बढ़ गया है। बयान में कहा गया है, कि अगस्त 2021 की निकासी पर दस्तावेजों और सूचनाओं का अनुरोध करने के बावजूद बाइडन प्रशासन ने दस्तावेज सौंपने से इनकार कर दिया है। 

अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने किया था कब्जा 
अगस्त, 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना दो दशक की उपस्थिति के बाद पूरी तरह से हट गई थी। इसके साथ ही यहां सरकार को हटाकर तालिबान ने अपना कब्जा जमा लिया था। इसके बाद से अफगानिस्तान में आतंकवादी घटनाएं बढ़ गई हैं और महिलाओं के अधिकारों को फिर से सीमित कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

मायावती का बड़ा एलान, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी, किसी से गठबंधन नहीं करेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 15 जनवरी 2023। अपने जन्मदिन के अवसर पर मायावती ने कहा कि  बसपा अगले साल होने जा रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि बैलेट पेपर […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम