मायावती का बड़ा एलान, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी, किसी से गठबंधन नहीं करेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 15 जनवरी 2023। अपने जन्मदिन के अवसर पर मायावती ने कहा कि  बसपा अगले साल होने जा रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा यह सारा खेल ईवीएम की गड़बड़ी का है।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मायावती रविवार को मीडियाकर्मियों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जातिवादी और संकीर्ण ताकतें साम दाम दंड भेद से बसपा को दूर करने में जुटी हैं । ग्लोबल समिट के नाम पर यह जो निवेश आ रहा है यह केवल भाजपा की खराब नीतियों पर पर्दा डालने की नाटक बाजी है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में लोगों को उजाड़ा जा रहा है कानून व्यवस्था की आड़ में घिनौना खेल खेला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब ओबीसी आरक्षण पर भी भाजपा कांग्रेस सपा  की राह पर चल निकली है । यही कारण रहा कि निकाय चुनाव प्रभावित हुआ ।इस मौके पर मायावती ने मेरे संघर्ष में जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग 18 का भी विमोचन किया । उन्होंने खासतौर से बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने पर जोर दिया। कहा कि जब-जब बैलेट से चुनाव हुआ बसपा का जनाधार बढ़। ईवीएम आने के बाद ही यह गड़बड़ी हुई। उन्होंने कहा कि बसपा के युवा तैयार हो जाए एक न एक दिन सिस्टम भी फेल होगा। जिन जिन देशों में बैलेट पेपर से पहले चुनाव होता था दोबारा उसी से शुरू कर दिया गया है ।

बाबा साहब ने नहीं चलाई मनुस्मृति 
बिहार के एक मंत्री के इस बयान पर कि बाबा साहब अंबेडकर ने ही मनुस्मृति शुरू की थी पर मायावती ने कहा यह बात तो बिल्कुल साफ है कि बाबा साहब अंबेडकर ने मनुस्मृति नहीं चलाई । हालांकि मंत्री ने यह बात किस परिपेक्ष में कही है इसका उन्हें पता नहीं है

Leave a Reply

Next Post

नेपाल में 72 लोगों को ले जा रहा विमान खाई में गिरा, 42 लोगों की मौत, धमाके की आवाज और धुएं से सहमे लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू 15 जनवरी 2022। नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में 5 भारतीय समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। नेपाल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब तक 42 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग