नेपाल में 72 लोगों को ले जा रहा विमान खाई में गिरा, 42 लोगों की मौत, धमाके की आवाज और धुएं से सहमे लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडू 15 जनवरी 2022। नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में 5 भारतीय समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। नेपाल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब तक 42 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। हालांकि, एयरलाइंस और सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हादसे की जो तस्वीरें और फुटेज सामने आ रही हैं। उसमें यह हादसा बेहद भयानक नजर आ रहा है। बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं। इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। पहले कहा जा रहा था कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है।

5 भारतीय समेत 9 विदेशी नागरिक थे
विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। 68 यात्रियों में से 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, दो कोरियन, एक अफगानी और एक फ्रैंच नागरिक थे। इनमें 3 नवजात और 3 बच्चे शामिल हैं। एयरलांइस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा है कि अभी तक किसी जीवित व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका है।

पायलट ने 2 बार लैंडिंग की परमिशन मांगी
पोखरा एयरपोर्ट एटीसी के सोर्सेज के मुताबिक, हादसा रनवे से महज कुछ मीटर दूर हुआ। पोखरा का रनवे पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर बना हुआ है। पायलट ने पहले पूर्व के तरफ से लैंडिंग की परमिशन मांगी थी और परमिशन मिल भी गई थी। लेकिन थोडी देर में पायलट ने पश्चिम के तरफ से लैंडिंग की परमिशन मांगी और दुबारा परमिशन दे दी गई। लेकिन लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वही विमान क्रैश हुआ, जिसने डेमो फ्लाई किया था
यति एयरलाइंस का 9N ANC विमान, वही है, जिसने पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन (1 जनवरी, 2023) के दिन डेमो फ्लाई किया था। इस विमान की क्षमता 70 यात्रियों की है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 309 मील/घंटा है। दो इंजन वाले इस विमान में प्रैट एंड व्हिटनी PW 127 इंजन लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत में हिंसा की घटनाओं में भारी गिरावट, किताब में दावा- आतंकी घटनाएं 70 फीसदी कम हुईं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जनवरी 2023। भारत में हाल के सालों में हिंसा की घटनाओं में भारी कमी आई है। दरअसल यह दावा एक नई किताब में किया गया है। अमेरिका में रहने वाले दो राजनीति विज्ञानियों अमित आहूजा और देवेश कपूर की आगामी किताब ‘में […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल