KKR vs RR Predicted Playing XI: इन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 02 मई 2022। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 के अपने अगले मैच में सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम इस सीजन में जब कोलकाता से भिड़ी थी तो उसने सात रन से मुकाबले को अपने नाम किया था। आरआर की टीम इस समय 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ 12 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है।

हालांकि राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान के मुकाबले कोलकाता की हालत इस सीजन में काफी कमजोर दिखाई दे रहे है। श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम को 9 मैचों में अब तक केवल तीन जीत मिली है और वो छह अंकों के साथ तालिका में आठवें नंबर पर है।

कोलकाता और राजस्थान की टीमें आईपीएल में अब तक 25 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है। इन 25 मुकाबलों में कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। कोलकाता की टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 18 अप्रैल को खेला गया था। इस मैच को RR ने 7 रन से जीत लिया था। हालांकि इस सीजन में कोलकाता के लिए राजस्थान को हराना आसान नहीं होगा। लगातार पांच हार के बाद कोलकाता के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है। केकेआर अगर इस मैच में अपना दबदबा बनाना है तो फिर उसे जोस बटलर को जल्दी ही वापस भेजना होगा। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में भी लाउडस्पीकर हटाने की मांग, BJP नेता ने CM केजरीवाल को लिखा पत्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 मई 2022। महाराष्ट्र से शुरू हुई लाउडस्पीकर विवाद की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। राजधानी में धार्मिक और अन्य स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री अरविंद […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान