शहीद दिवस पर किया जायेगा मौन धारण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 29 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि भारत में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे सारे देश में दो मिनट का मौन रखा जाये।  

इस दिवस को मनाए जाने के लिए भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा स्थायी अनुदेश निर्धारित किए गए है। जिसमें हर वर्ष 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे देश भर में दो मिनट का मौन रखा जाना चाहिए तथा काम और गतिविधियों रोक दी जानी चाहिए। जहां संभव हो, दो मिनट का मौन रखा जाना चाहिए तथा काम और गतिविधियां रोक दी जानी चाहिए, दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना पूर्वान्ह 10.59 बजे से 11 बजे तक साइरन बजाकर दी जानी चाहिए और फिर दो मिनट बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक आॅल क्लीयर साइरन बजाए जाने चाहिए। जहां साइरन हो वहां यही कार्यविधि अपनाई जानी चाहिए। सायरन सुनकर (जहां उपलब्ध हो) सभी व्यक्ति खड़े हो जाएं और मौन धारण करें। जहां सायरन की व्यवस्था न हो वहां संबंधित सभी को पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन रखने के संबंध में उपयुक्त अनुदेश दिए जा सकते हैं।

शहीदों की स्मृति के रूप में मनाए जाने वाले शहीद दिवस को उचित गंभीरता से एवं जनता के और बेहतर सहयोग से मनाए जाने को सुनिश्चित करने के लिए भी सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए। उक्त आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को जिला प्रशासन द्वारा समुचित अनुदेश जारी किए जाए। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकीकरण से संबंधित विषय पर हाईब्रिड/आॅनलाईन मोड में भाषण और वार्ताएं की जा सकती है। शहीद दिवस केे दौरान कोविड 19 की गाईड लाईन का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।      

Leave a Reply

Next Post

फरार आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 29 जनवरी 2021। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि थाना सकरी बिलासपुर के अपराध क्रमांक 34/2021 धारा 398, 307 भादवि 25, 27 आम्र्सएक्ट के प्रकरण में दिनांक 25 जनवरी 2021 की रात्रि लगभग 8 बजे आलोक सोनी, सतिश्री ज्वेलर्स […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर