मुख्यमंत्री योगी का निर्देश : वैक्सीनेशन के लिए सरकारी और प्राइवेट के कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 31 मार्च 2021। पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर साफ देखा जा सकता है. उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में सरकार का टारगेट है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा जाए. सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी और निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगाया जाएगा, लेकिन देखा जाता है कि काम के चलते कर्मचारी वैक्सीन लगवाने के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन लगवाने के लिए कर्मचारियों को एक खास सुविधा देने जा रहे हैं. अब सरकारी और निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने के लिए एक दिन की छुट्टी दी जाएगी।

प्रदेश में बढ़ते कोरोना के सक्रमण को देखते हुए सीएम ने आधिकारियों को निर्देश दिए हैं. कि सभी अधिकारी संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी जरुरी काम करें. साथ ही प्रदेश में टेस्टिंग की संख्या को भी बढाया जाए. वहीं संदिग्ध मामलों में अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट किये जाए. सीएम ने फोकस टेस्टिंग पर खास ध्यान देने के लिए भी कहा है।

पहली से आठवीं तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद

सीएम ने प्रदेश में क्लास पहली से आठवी तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 4 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं. इसी के ही साथ स्कूलों में संचालित हो रही अन्य क्लासों के लिए स्कूल प्रबंधन को कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन होगा. ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को पूरी तरह सक्रिय करने के भी सीएम ने आदेश दिये हैं।

कोविड अस्पतालों की संख्या में की जाएगी वृद्धि

सीएम योगी आदित्यनाथ सरकारी कर्मचारियों को टीकाकरण कराने के लिए एक दिन का अवकाश देने जा रहे हैं. साथ ही निजी सेक्टर के कर्मियों के लिए भी अवकाश की व्यवस्था कराने को कहा है. इसी के ही साथ सीएम ने डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिये हैं. स्थानीय स्तर पर आकलन करते हुए कोविड हॉस्पिटलों की संख्या को बढ़ाने की बात भी की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण को रोकने का नया तरीका, बाजार, शॉपिंग मॉल या भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने के लिए लेना होगा 5 रुपए का एंट्री टिकट, एक घंटे तक होगा वैलिड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 मार्च 2021। महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने करोना संक्रमण रोकने की कोशिशों में एक नया तरीका निकाला है। नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे का कहना है कि है कि जो भी व्यक्ति बड़े बाजार, शॉपिंग मॉल या भीड़भाड़ वाली जगह पर जा रहे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ