वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए शुरू हुआ RIFD यात्रा कार्ड, मुसीबतों में यूं देगा साथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मु 30 अगस्त 2022। वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को अब मुश्किल के वक्त में मदद आसानी से मिल सकेगी। दरअसल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए RIFD सुसज्जित यात्रा कार्ड पेश किए हैं। 29 स्थानों पर आरआईएफडी सुसज्जित यात्रा कार्ड सिस्टम शुरू किया गया है और विभिन्न एंटेना और रीडर्स लगाए गए हैं। आरआईएफडी सिस्टम से पहले, तीर्थयात्रा के लिए यात्रा पर्ची सिस्टम था जो ऑनलाइन और काउंटर पर उपलब्ध था। इस नए प्रोजेक्ट के तहत 40 नए स्थानों और 7 वेरिफिकेशन काउंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक नया कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया गया है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा, “आरआईएफडी सिस्टम के साथ हम रियल टाइम में तीर्थयात्रियों को ट्रैक करने और यात्रा की निगरानी करने में सक्षम होंगे। माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है कि पीक दिनों में भी तीर्थयात्रियों की सीमा 50000 तक ही रखी जाए। ऐसे में हम इस नए सिस्टम द्वारा, उन सभी यात्रियों पर नजर रख सकते हैं। इससे हमें यात्रा को सुविधाजनक करने में मदद मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “यह (वैष्णो देवी यात्रा) एक भूकंप और भूस्खलन संभावित क्षेत्र है। नई तकनीक हमारी आपदा प्रबंधन टीम की मदद करेगी। इसके अलावा, अक्सर लोगों के खो जाने की भी समस्याएं हैं। इस तकनीक से हम तीर्थयात्रियों को ट्रैक कर सकते हैं। हम निगरानी कर सकते हैं कि तीर्थयात्री किस ट्रैक पर जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरत के समय हेलीकॉप्टर सेवाओं की सहायता भी कर सकते हैं और उसी हिसाब से तीर्थयात्रा को मैनेज कर सकते हैं।” वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा पर गए लोगों ने कहा, “वे नए सिस्टम से बहुत खुश हैं और इससे यात्रा को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी।”

Leave a Reply

Next Post

डीजल डालकर दंपती चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बाराबंकी 30 अगस्त 2022। बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद स्थित एक अविकसित कॉलोनी के चौकीदार दंपती को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। झुलसे दंपती का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। वहीं पुलिस ने भाई की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट अज्ञात […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल