डिविलियर्स की बैटिंग के फैन हुए सहवाग, हर्षल की भी जमकर की तारीफ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2021। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया। आखिरी गेंद तक चले मैच में आरसीबी ने एबी डिविलियर्स की 27 गेंदों में खेली 48 रनों की पारी की बदौलत टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया। इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने क्रिस लिन की 49 रनों की इनिंग की बदौलत 20 ओेवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। इसी बीच, भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने डिविलियर्स और हर्षल पटेल के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। 

कोहली की यह गलती पड़ सकती थी RCB पर भारी, MI की पारी के समय

वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘विल पावर =डिविलियर्स पावर। सभी ताकतों को हरा दिया। मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं है कि आईपीएल के लोगो को गुप्त तरीके से एबी डिविलियर्स के बाद बनाया गया है। चैंपियन पारी। लेकिन, पटेल भाई के राज में आरसीबी की गेंदबाजी में मजा आया। टॉप स्पैल 5/27। ई साला कप आनदे, नो वेनडे।’ हर्षल पटेल आरसीबी की तरफ से मुंबई के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या जैसे बड़े विकेट अपने नाम किए। 

मैक्सवेल ने जड़ा 100 मीटर लंबा सिक्स, कुछ ऐसा था कोहली का रिएक्शन

विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के आउट होने के बाद एक समय लग रहा था कि आरसीबी इस मुकाबले को गंवा देगी, लेकिन डिविलियर्स ने एकबार फिर टीम की नैया को पार लगाया। एबी ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 4 चौके और 2 लंबे सिक्स लगाए। हालांकि, आखिरी ओवर में डिविलियर्स के रनआउट होने पर मुकाबला एकबार फिर फंस गया था, पर हर्षल पटेल ने आखिरी दो गेंदों पर सूझबूझ से खेलते हुए टीम को जीत दिला दी।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में छापेमारी करने गई बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर को भीड़ ने मार डाला, मचा हड़कंप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव किशनगंज 10 अप्रैल 2021। बिहार के किशनगंज सीमा से सटे बंगाल में ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के पंतापाड़ा गांव में बाइक चोरी के मामले में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में सदर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की मौके पर ही […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस