‘केजरीवाल जी आपको तभी समर्थन देंगे जब आप वादा पूरा करोगे’, पार्कों में पड़ी गंदगी पर परेशान हुए दिल्लीवासी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2023। देश भर में दिवाली के पर्व की तैयारियां चल रही हैं। लोग भी अपने घरों और आसपास में पड़ी गंदगी को साफ करने में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी बीच दिल्ली में पार्कों में पड़ी गंदगी को लेकर दिल्लीवासियों ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया है। दिल्ली को साफ सुथरा बनाने के वादे के साथ आम आदमी पार्टी ने एमसीडी की सत्ता हासिल की थी, लेकिन पार्टी अपना वादा पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। वार्ड सफदरजंग एन्क्लेव में रहने वाले अलोक जैन नाम के एक शख्स ने पार्क में कूड़े के ढ़ेर की तस्वीर शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

अलोक जैन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, शुभ दीपावली…अरविंद केजरीवाल जी…हम वार्ड सफदरजंग एन्क्लेव में सिर्फ सफाई का इंतजार कर रहे हैं, पार्कों के सौंदर्यीकरण की तो बात ही दूर है। कृपया अपने नागरिकों को बुनियादी स्वच्छता और रहने योग्य स्थितियाँ प्रदान करने के लिए अपने कार्यालय की ताकत का उपयोग करें। यह उस पार्क का एक उदाहरण है जहां मैं रहता हूं और पिछले 8 वर्षों से ऐसा ही है। हम आपको सीएम बनाकर खुश हैं लेकिन बदले में कुछ बुनियादी सुविधाएं मांगते हैं।

वायु गुणवत्ता में और सुधार आया
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्की धूप खिलने के साथ ही साफ-नीला आसमान दिखा और लोगों को पिछले दो सप्ताह से जारी दमघोंटू धुंध से राहत मिली। शहर में शनिवार सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 219 दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार के पिछले 24 घंटे के औसत एक्यूआई 437 से काफी बेहतर है। दिल्ली के मौसम में यह उल्लेखनीय सुधार पिछले 30 से 32 घंटों में रुक-रुककर हुई बारिश और प्रदूषकों को तितर-बितर करने वाली हवा की अनुकूल गति के कारण हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

बीमार पत्नी से मिलने तिहाड़ जेल से अपने घर पहुंचे आप नेता मनीष सिसोदिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2023। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए अपने घर पहुंचे हैं. दिल्ली पुलिस उन्हें तिहाड़ जेल से लेकर उनके घर गई है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को शनिवार सुबह […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं