करीब 30 महीने बाद विधानसभा पहुंचे चंद्रबाबू नायडू; विधायकों की शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ सत्र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमरावती 21 जून 2024। 16वें आंध्र प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया के साथ शुरू हुआ। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के बुचैया चौधरी ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर सत्र की अध्यक्षता की। सत्र की शुरुआत सुबह के 9:45 बजे हुई। बता दें कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ढाई साल से अधिक समय बाद विधानसभा सत्र में शामिल हुए। अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण अपने 15 साल के राजनीतिक करियर में पहली बार विधानसभा पहुंचे। पीथापुरम विधायक को आंध्र प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। 

इस सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। टीडीपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता नरसीपट्टनम विधायक सी. अय्यन्नपतरुडु को स्पीकर बनाए जाने की संभावना है। विधानसभा में सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सबसे पहले शपथ लिया, उनके बाद डिप्टी सीएम और अन्य विधायकों ने शपथ लिया। शपथ लेने के बाद नायडू प्रोटेम स्पीकर के पास गए और दोनों ने खुशियों का आदान-प्रदान किया। बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने जीत हासिल की। राज्य की 175 सीटों में से एनडीए गठबंधन ने 164 सीटें जीतीं। इसमें टीडीपी ने अकेले 135 सीटों पर जीत हासिल की।  

Leave a Reply

Next Post

सालाना मिल सकती है 8,000 रुपये की किस्त, न्यूनतम रोजगार गारंटी योजना में भी मजदूरी बढ़ने की उम्मीद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जून 2024। सरकार आगामी बजट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को सालाना 8,000 रुपये देने का फैसला कर सकती है। फिलहाल 6,000 रुपये दिया जाता है। इसके साथ ही न्यूनतम रोजगार गारंटी कार्यक्रम में भी सालाना भुगतान […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत