देश में ‘दो संतान’ की नीति करें लागू, भाजपा सांसद उदय प्रताप सिंह ने लोकसभा में उठाई मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 फरवरी 2022। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद उदय प्रताप सिंह ने देश में ‘दो संतान’ की नीति लागू करने की मांग उठाई है। लोकसभा में भाजपा सांसद ने शुक्रवार कहा कि अब समय आ गया है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए।

उदय प्रताप सिंह ने शून्यकाल में कहा कि देश में जनसंख्या बढ़ने के कारण आवासों, सड़कों और अन्य सभी संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस देश की भौगोलिक स्थिति 135 करोड़ लोगों को संभालने के लायक नहीं है तो अगले कुछ साल में क्या होगा।

होशंगाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा सांसद ने मांग उठाई कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो ताकि दो बच्चों की नीति को देश में लागू किया जा सके। देश में अभी कई ऐसे राज्य हैं जिनमें स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने आदि जैसी विशिष्ट चीजों के लिए यह नियम पहले से लागू है। राजस्थान में यदि किसी व्यक्ति के दो से अधिक बच्चे हैं, तो उसे स्थानीय चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। इसी तरह से दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को स्थानीय चुनाव लड़ने से रोकने का एक समान प्रावधान गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मौजूद है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी: प्रदेश में सोमवार से सरकारी कार्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 12 फरवरी 2022। सोमवार से प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी करने के बाद शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, कर्मचारियों को कार्यस्थल पर कोरोना प्रोटोकाल का पूरी […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही