वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, हजारों मौतों की आशंका; भारत करेगा हर संभव मदद

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 जून 2026। वेनेजुएला, बुधवार शाम दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहल गया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप के पहले झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 रही, इसके 39 सेकेंड बाद ही दूसरा झटका लगा, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 रही। भूकंप का केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन शहर के पश्चिम में और कराकास से लगभग 168 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप में हुई जान-माल के नुकसान की अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आशंका है कि इन भूकंप के झटकों से वेनेजुएला में जिस तरह की तबाही दिख रही है, उसमें हजारों लोगों की मौत की आशंका है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा 10 हजार तक भी जा सकता है। सूनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है।

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही: 32 की मौत, अमेरिका भेजेगा मदद

वेनेजुएला में बुधवार शाम दो शक्तिशाली भूकंप आए। इनकी तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई। इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है। अब तक कम से कम 32 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 700 लोग घायल हुए हैं। कई इलाकों में इमारतें गिर गई हैं और संचार व्यवस्था ठप हो गई है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने जानकारी दी कि मृतको की संख्या बढ़ सकती है। बचाव दल अभी भी गिरी हुई इमारतों के मलबे में लोगों को तलाश रहे हैं। राहत टीमें प्रभावित जगहों तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस संकट की घड़ी में अमेरिका ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तुरंत वेनेजुएला में खोज और बचाव दल भेजेगा। इसके साथ ही वहां चिकित्सा संसाधन और मानवीय सहायता भी भेजी जा रही है। अमेरिका की टीमें मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने में स्थानीय प्रशासन की मदद करेंगी।

राष्ट्रपति रोड्रिगेज देश के नाम संबोधन में क्या बोलीं?

कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने भूकंप के बाद तबाही के मद्देनजर देश को संबोधित भी किया। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रभावित इलाकों में सरकार और संबंधित राहत और बचाव कार्य एजेंसियां हरसंभव मदद मुहैया करा रही हैं। रोड्रिगेज ने कहा,  मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों से प्रभावित इलाकों में बचावकर्मी इमारतों के मलबों में तलाशी ले रहे हैं। आपातकालीन टीमें को प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है।

ला गुआइरा राज्य सबसे अधिक प्रभावित
रोड्रिगेज ने कहा, दर्जनों इमारतें ढह गई हैं। एजेंसियां आम लोगों की जान बचाने में जुटी हैं। ला गुआइरा बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है।

ट्रंप ने बोले- बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई, हम मदद को तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में आए दो बड़े भूकंपों पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के महान लोगों पर आए ये दोनों भूकंप बहुत बड़े स्तर के थे। और इसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। अमेरिका मदद के लिए पूरी तरह तैयार और इच्छुक है। मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तेजी से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। ट्रंप ने वेनेजुएला के लोगों को अपना नया और अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहेगा और हर संभव सहायता पहुंचाएगा। शुरुआती खबरें अच्छी नहीं हैं!

वेनेजुएला में आए भूकंप पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भूकंप और उससे हुई तबाही पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा को लेकर अपनी संवेदनाएं साझा की हैं। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘वेनेजुएला में आए भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

महरौली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, पुलिस अधिकारी मौके पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 जून 2026। देश की राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। इस दुर्घटना में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे हैं और राहत […]

You May Like

मलबे में दबा मजदूर बोला- पैर काट दो, पर मेरी जान बचा लो....|....5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने में रोड़ा, जीई ने बढ़ाई इंजन की कीमत; अन्य विकल्पों पर विचार शुरू....|....महरौली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, पुलिस अधिकारी मौके पर....|....वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, हजारों मौतों की आशंका; भारत करेगा हर संभव मदद....|....पीएम मोदी ने कलकत्ता गोदाम हादसे का संज्ञान लिया: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, मुआवजे का भी एलान....|....रायपुर जिला के विधायक विकास कार्य कराने में असफल, दावे सिर्फ हवाहवाई....|....नैक पैकेजिंग का आईपीओ बना आकर्षण का केंद्र....|....अब आईपीओ के जरिए नई ऊंचाइयों की ओर अथर्वा पॉलीप्लास्ट....|....रांची में पहली बार होगा डूरंड कप का आयोजन, 26 जुलाई से शुरू हो सकता है प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट....|....लखनऊ अग्निकांड: मदद की आखिरी पुकार भी नहीं बचा सकी इन जिंदगियों को… धुएं में घुल गए 15 जिंदगियों के अधूरे सपने