भारत को ‘नाटो प्लस’ में शामिल करने के लिए विधेयक लाने की तैयारी, सांसद ने कही ये बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जून 2023। अमेरिका के एक शक्तिशाली सीनेटर ने कहा है कि वह भारत को नाटो प्लस समूह का हिस्सा बनाने के लिए एक विधेयक पेश करने की योजना बना रहे हैं, जिससे चीन की बढ़ती चुनौतियों के बीच शीर्ष अमेरिकी प्रौद्योगिकी और रक्षा उपकरणों के हस्तांतरण में कोई दिक्कत नहीं होगी। 

अमेरिकी सांसद बोले- चीन की बढ़ती चुनौतियों के बीच भारत को नाटो प्लस में शामिल करना जरूरी

अमेरिका के वरिष्ठ सांसद मार्क वॉर्नर ने कहा कि वह भारत को ‘नाटो प्लस’ का हिस्सा बनाने के लिए एक विधेयक पेश करने की योजना बना रहे हैं, जिससे चीन की बढ़ती चुनौतियों के बीच शीर्ष अमेरिकी प्रौद्योगिकी और रक्षा उपकरणों को स्थानांतरित करने में नौकरशाही के स्तर पर पेश आ रही परेशानियों को दूर किया जा सकेगा। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) प्लस’ (वर्तमान में नाटो प्लस 5) एक सुरक्षा व्यवस्था है, जो रक्षा और खुफिया संबंधों को बढ़ावा देने के लिए नाटो और पांच देशों- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, इज़राइल व दक्षिण कोरिया को एक साथ लाती है।

वार्नर बोले- पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं

खुफिया मामलों पर सीनेट की प्रवर समिति के अध्यक्ष वार्नर ने कहा कि यह अमेरिका-भारत संबंधों के लिए असाधारण रूप से महत्वपूर्ण सप्ताह है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ वार्ता के लिए वाशिंगटन आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ यात्रा और विभिन्न बैठकों, अमेरिकी कांग्रेस में उनकी प्रस्तुति सुनने और प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज में शामिल होने के अवसरों को लेकर उत्सुक हूं। वॉर्नर ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘सीनेट इंडिया कॉकस में मेरे सह-अध्यक्ष सीनेटर (जॉन) कॉर्निन और मैं इस सप्ताह इस विधेयक को एक स्वतंत्र (स्टैंडअलोन) विधेयक और रक्षा प्राधिकरण अधिनियम में संशोधन विधेयक के तौर पर पेश करेंगे, ताकि भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को गति देने में मदद मिले।’’

रक्षा उपकरणाें के हस्तांरतण में आएगी सहूलियत

वार्नर ने कहा, ‘‘हम जो प्रस्ताव रख रहे हैं, उसका मकसद तथाकथित नाटो प्लस5 व्यवस्था में भारत को शामिल करना है, जिससे अमेरिका मामूली नौकरशाही हस्तक्षेप के साथ नयी दिल्ली को रक्षा उपकरणों की आपूर्ति करने में सक्षम हो पाए।’’ डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े वार्नर और रिपब्लिकन पार्टी के नेता कॉर्निन ‘सीनेट इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष हैं। यह कॉकस अमेरिकी सीनेट में एकमात्र देश-विशिष्ट संसदीय कॉकस है।

Leave a Reply

Next Post

अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शनों को इस बार 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना... ड्रोन से नजर रखेगी सेना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 21 जून 2023। जम्मू-कश्मीर में इस साल अमरनाथ यात्रा में करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन करंट पंजीकरण के सहारे इस बार 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं को यात्रा में शामिल होने का न्यौता देते हुए इस बार […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल