एशिया का पहला साउंड प्रूफ ब्रिज धंसा, 960 करोड़ रु. की लागत से बने ब्रिज पर बारिश से आई कई दरारें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 16 सितम्बर 2023। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एशिया के पहले नेशनल हाईवे-44 पर बने साउंडप्रूफ ब्रिज पर दरार आ गई है। ये दरार लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई है। जिसके बाद फोरलेन रोड में टू लेन के 200 मीटर के हिस्से में ट्रैफिक रोका गया, इस वजह से टू लेन में जाम लग गया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक को जोड़ने वाला एन एच 44 सिवनी जिले से होकर गुजरता है। सिवनी से नागपुर रोड के बीच पेंच टाइगर रिजर्व के जंगलों के बीच से एशिया का सबसे बड़ा साउंड प्रूफ ब्रिज बनाया गया है। इस ब्रिज पर गाड़ियां बहुत तेज भागती है लेकिन गाड़ियों का शोर ब्रिज के नीचे नहीं सुनाई देता है। 29 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज 960 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। इसे एक प्राइवेट कंपनी ने बनाया था और 10 साल की गारंटी दी थी।

लेकिन मात्र 3 वर्ष में ही यह बारिश झेल नहीं पाया और लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर धंस गया है। ब्रिज के एक तरफ रोड पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इस पर फिलहाल एक साइड से आवागमन बंद कर दिया गया है। इस ब्रिज पर हमेशा भारी वाहनों का आवागमन होता है। गनिमत यह रही कि दरारें पड़ने के वक्त कोई भारी वाहन इसपर नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

बता दें मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोगों का जनजीवन अस्पतव्यस्त हो गया है। ऐसे में सिवनी में बने एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध संजय सरोवर भी अपने उछाल पर हैं। लगातार हो रही बारिश से बांध का जसस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। संजय सरोवर जलाशय (भीमगढ़ डेम) का वर्तमान जलस्तर 518.65 मीटर है। जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा से जल की आवक हो रही है। अतः निर्धारित जल स्तर बनाए रखने के लिए बांध के गेट खोले गए हैं। जिससे 20,000 घन फीट प्रति सेकंड (566.35 cumecs) जल की निकासी की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

विदेश मंत्री ने की यूएन की आलोचना, कहा- अगर संरचना में सुधार नहीं किया तो लोग बाहर ढूंढेंगे इसका हल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 सितम्बर 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त राष्ट्र अपनी संरचना में सुधार नहीं करेगा तो लोग बाहर इसका समाधान ढूंढना शुरू कर देंगे। दरअसल, विदेश मंत्री आज तिरुवनंतपुरम स्थित भारतीय अंतरिक्ष […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार