गोवा के मंत्री को बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस

इंडिया रिपोर्टर लाइव
मुंबई, 01 अक्टूबर 2026। चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे 4 अक्तूबर को मुंबई में मार्च करेंगे। इस योजना पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री योगेश कदम ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, SIR प्रक्रिया से गैर-भारतीय नागरिकों के नाम कटे है। वोटर लिस्ट बदलने से उनका वोट बैंक प्रभावित हुआ है। इसलिए हताशा में वे प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।
गोवा में मंत्री के कथित अवैध बंगले पर हाई कोर्ट का नोटिस
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कला और संस्कृति मंत्री रमेश तावड़कर को नोटिस जारी किया। कार्यकर्ता काशीनाथ शेट्ये ने जनहित याचिका (PIL) दायर कर कैनकोना में उनके कथित अवैध बंगले को गिराने की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को तय की गई है। जनहित याचिका के अनुसार, पोइन्ग्विनिम गांव में 527 वर्ग मीटर का यह बंगला करीब 2015 में बिना वैधानिक अनुमति के बनाया गया था। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि 2015 में बना यह ढांचा गोवा अनधिकृत निर्माण नियमितीकरण अधिनियम, 2016 के तहत योग्य नहीं है, क्योंकि कानून 28 फरवरी, 2014 से पहले के ढांचों पर लागू होता है। अधिनियम व्यक्तिगत आवासीय ढांचे के निर्मित क्षेत्र की अधिकतम सीमा 200 वर्ग मीटर तय करता है, जबकि यह बंगला 527 वर्ग मीटर का है। याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश मांगा है।
पायलट स्मित मच्छर ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान
मुंबई के रहने वाले कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की हर तरफ चर्चा हो रही है। उनके बचपन के दोस्त प्रतीक गांधी ने बताया कि स्मित बचपन से ही शांत और समझदार थे। दोनों पड़ोसी थे और साथ क्रिकेट खेलते थे। फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में सह-पायलट ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने उसका सामना किया और विमान को बचाने में अहम भूमिका निभाई। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें हीरो बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को कैप्टन स्मित पर गर्व है।


