इस्लामाबाद असफल तो अब जिनेवा में हो सकती है अगली बैठक, दावा- तैयारी में जुटे अमेरिका-ईरान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 14 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते संकट गहराता जा रहा है। बीते दिनों इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के असफल होने के बाद हालात और अधिक जटिल हो गए हैं, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ गई है। हालांकि अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच नई बातचीत की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली विफलता के बावजूद कूटनीतिक चैनल सक्रिय हैं और अगली शांति वार्ता की तैयारी तेज हो गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह नया प्रयास तनाव को कम कर पाएगा या टकराव और बढ़ेगा? दोनों देश इस हफ्ते के अंत तक फिर से आमने-सामने बैठ सकते हैं। यह बातचीत उस दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम (सीजफायर) से पहले हो सकती है, जो 21 अप्रैल को खत्म होने वाला है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगली बातचीत के लिए जिनेवा को सबसे संभावित जगह माना जा रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि पिछली बार जैसी ही उच्च स्तरीय टीम इसमें शामिल होगी या नहीं।

युद्धविराम खत्म होने से पहले बातचीत की संभावना
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगर उन्हें लगेगा कि ईरान उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार है, तो वह जल्द ही फिर से आमने-सामने बातचीत के लिए तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देश पिछले छह हफ्तों से जारी तनाव को खत्म करने और समझौता करने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि पिछली बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला था, लेकिन अब फिर से बातचीत को लेकर सहमति बनने की बात सामने आई है।

ट्रंप के बयान के बाद और बढ़ी बेचैनी, समझिए कैसे?
बता दें कि इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वार्ता असफल होने के बाद अब ईरान ने फिर से अमेरिका से संपर्क किया है और वह समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि ईरान अमेरिका से बातचीत करने के लिए बेचैन है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा।

Leave a Reply

Next Post

आज फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस से झड़प; नहीं थम रहा कर्मचारियों का प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नोएडा 14 अप्रैल 2026। नोएडा मे्ं फेज 2 के सेक्टर 80 में आज भी फैक्टरी कर्मचारियों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की है। पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है। पत्थरबाजी करने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हठाया।  इसके बाद पूरे […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल